
अखिल भरतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
कायस्थ खबर रांची I अखिल भरतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमित से प्राप्त कार्यक्रमानुसार राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने कल झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड प्रदेश कार्यसमिति द्वारा आयोजित बैठक एवम् सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया ।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व गृह राज्यमन्त्री भारत सरकार सुबोधकांत सहाय अखिल भरतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती मेघना श्रीवास्तव जी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा मुकेश श्रीवास्तव हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पी सी एल श्रीवास्तव जी रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अजित सहाय रांची के प्रख्यात नूरोसर्जन dr C B सहाय प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रणव कुमार प्रदेश महिला अध्यक्ष झारखंड बरखा सिन्हा झारखंड प्रदेश के समस्त पदाधिकरी गण मौजूद रहे कर्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही की प्रो.अजित सहाय कल ही रिटायर्ड हुये कुलपति पद से और कल ही abkm को ज्वाइन किये और कहा की आज से पूरी जीवन abkm को समर्पित करता हूँ, dr C B सहाय जी ने भी कहा की अब abkm का स्वरूप बहूत ही अछा हैराष्ट्रीय टीम अब अच्छी आयी है अब लगता है की abkm सबकी है मै भी हर तरह से I abkm को पूरा योगदान दूँगा सुबोधकांत सहाय ने कूछ सुझाव लिखकर राष्ट्रीय महामंत्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ जी के नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जी को दिये है और उन्होने कहा की मै भी abkm को अपने को समर्पित करता हूँ अपने सम्मान समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा मेघना श्रीवास्तव ने कहा की महासभा में महिलाओं की सक्रीय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, घर की महिला यदि महासभा के कार्यों केलिए तत्पर होगी तो युवा और पुरुष वर्ग और बढ़ चढ़ कर सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकेगा साथ ही महिला आत्म निर्भर बने इस हेतु महिलाओ को स्व रोजगार की तरफ़ क़दम बढ़ाने का आह्वान किया तभी परिवार और समाज सशक्त बनेगा ।हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पी सी श्रीवास्तव ने सदस्यता अभियान की तरफ़ ज्यादा जोर दिया की ज्यादा से ज्यादा लोगो को सदस्यता दिलाई जाये और पंचायत स्तर तक की कमेटी बनाई जाय प्रदेश अध्यक्ष प्रणव ने सबका सम्मान कीया और सबको धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया की बहूत जल्द पूरे झारखंड मे abkm का पंचायत स्तर का गठन पूरा कर लिया जायेगा अन्त में प्रदेश महिला अध्यक्ष बरखा सिन्हा ने धन्यबाद ज्ञापित किया ।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
