
चित्रांश अशोक श्रीवास्तव : ३० सालो से दिल्ली एनसीआर में समाज सेवा को समर्पित एक आवाज़
कायस्थ खबर एड्वर टोरियल I ऐसे दौर में जब कायस्थ समाज आभासी दुनिया के स्वघोषित नेताओं के उदय और अब अस्त से भ्रमित है I सामाजिक और राजनैतिक शुन्यता के इस दौर में अपना वजूद तलाश रहा है I ऐसे में एक एक शक्श जो चुपचाप समाज के लोगो के लिए ना सिर्फ काम कर रहा है बल्कि लोगो को एक करने में भी लगा है I दिल्ली एन सी आर में कायस्थ समाज के लिए पिछले ३० सालो से भी ज्यदा समय से लगे ऐसे व्यक्तित्व का नाम है भूकना गाज़ियाबाद के चित्राश अशोक श्रीवास्तव Iस्वभाव से बेहद विनेर्म अशोक श्रीवास्तव ने अपनी राजनैतिक और सामाजिक यात्रा को समाज के लिए समर्पित किया है I कायस्थ खबर परिचर्चा एवं संवाद के दौरान कायस्थ खबर को उन्होंने अपने बारे में बताया की वो पिछले ३० सालो से कायस्थ समाज और पूर्वांचल के लोगो के लिए चुपचाप ज़मीनी कार्य करने में लगे है I अशोक श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर स्वघोषित नेताओं की पंक्ति से दूर रहने वाले नेताओं में से रहे है ऐसे में क्या उन्हें इसका नुक्सान हुआ है I अशोक इस बात को नकारते हुए कहते है की ज़मीनी तोर पर कार्य करने का फल उन्हें ज़मीनी तोर पर मिला हैअशोक श्रीवास्तव २००६ में शिवसेना के टिकट पर गाज़ियाबाद से चुनाव लढ़ चुके है और उस चुनाव में उन्हें १२००० से ज्यदा वोट भी मिले है I अशोक हर साल पूर्वांचल के लोगो के लिए एक कार्यक्रम भी गाजियाबाद में आयोजित करते है जिसमे पुरे दिल्ली एन सी आर से पूर्वांचल और कायस्थ समाज के लोग एकत्रित होते हैतो क्या गाज़ियाबाद से अशोक श्रीवास्तव २०१७ में एकबार फिर से चुनाव लड़ना चाहेंगे ? इस सवाल पर अशोक श्रीवास्तव बेहद सरल जबाब देते हुए कहते है की राजनीती संभावनाओं का खेल है और इस बारे में समय आने पर ही कुछ कहा जा सकता हैअशोक श्रीवास्तव वर्तमान में गाजियाबाद में एक स्कुल भी चलाते है , साथ ही एक अखबार अशोक प्रहरी भी निकालते है I दिल्ली एन सी आर में किसी भी कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव का पहुँच जाना उस कार्यक्रम की सफलता को तय कर देता है Iअशोक श्रीवास्तव हमेशा परदे के पीछे रह कर काम करते है I हाल ही में गाज़ियाबाद के एक कालेज में हुई एक कायस्थ छात्र की मौत पर जो ऍफ़ आई आर लिखवाई गयी उसके पीछे भी वही थे हालांकि व्हाट्स अप्प और शोषल मीडिया पर उनका नाम दबा दिया जाता है I लेकिन इन बातो की फ़िक्र किये बिना अशोक श्रीवास्तव आज भी अपने कार्य करने में लगे हैअशोक श्रीवास्तव 9 अक्तूबर को गाज़िबाद की पहली संगत पंगत भी आयोजित करने जा रहे है जिसमे दिल्ली एन सी आर से ५००० से ज्यदा लोगो को एक साथ लाने का लक्ष्य है Iकायस्थ खबर चित्रांश अशोक श्रीवास्तव जो को ऐसे ही कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाये देता है और उम्मीद करता है की उनके नेत्रत्व में गाजिबाद में होने वाली संगत पंगत एक मील का पत्थर साबित होगी
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
