Home » मुख्य समाचार » कायस्थ खबर वार्षिक लेखा जोखा : 2016 के १० कायस्थ समाजसेवी जिन्होंने दिल जीत लिए

कायस्थ खबर वार्षिक लेखा जोखा : 2016 के १० कायस्थ समाजसेवी जिन्होंने दिल जीत लिए

साल 2016 अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। कायस्थ समाज में समाज सेवियों की कमी नहीं लेकिन कुछ समाज सेवी ऐसे भी है जिन्होंने अपने कामो से समाज के लोगो के दिल जीत लिया I आज हम इसी बात की विवेचना कर रहे हैं। तो आइए कायस्थ खबर वार्षिक लेखा जोखा में जानते हैं साल 2016 के  10 ऐसे समाज सेवियों  के बारे में जो पुरे साल लोगो की नजरो में रहेआर के सिन्हा : इस नाम के बिना कायस्थ समाज के किसी भी लिस्ट का शुरू होना मुश्किल है I राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा आज कायस्थ समाज में अगर कायस्थ शिरोमणि के नाम से जाने जा रहे है तो उसके पीछे उनकी कायस्थ समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के की जानी वाली सेवा ही है I आज भी कायस्थ समाज में यदि किसी को मदद की ज़रूरत हो तो सबसे पहले वो आर के सिन्हा के पास ही पहुंचता हैराजन श्रीवास्तव : मूल रूप से मुजफ्फरपुर के लेकिन अब नॉएडा में रहने वाले राजन श्रीवास्तव को आज कौन नहीं जानता I कायस्थ समाज के लिए पुरे साल इनका कलेंडर तय रहा I चाहे वो गरीब मजबूरो की मदद करना रहा हो या समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना रहा हो राजन हमेशा मौजूद रहे I हमेशा परदे के पीछे रह कर काम करने वाले राजन इस साल समाज के सामने आये तो लोगो को पता चला की विगत कई वर्षो से राजन ही असल में कामो को अंजाम दे रहे थे I राजन ने इस साल ५ रूपए में गरीब लोगो को खाना खिलाने जैसी योजनाये चालु की तो बेबस बेसहारा लोगो की मदद से भी पीछे नहीं हटे रेनू वर्मा/डा अतुल वर्मा : मजबूर लोगो की मदद के लिए कैसे दिन रात एक किया जाता है , कैसे उनकी परेशानियों को हल करने के लिए व्यवस्था से लड़ा जाता है ये करने वाली कोई और नहीं डा रेनू वर्मा है I आज विश्व भर में अगर किसी को मदद की जरुरत हो तो वो डा रेनू वर्मा की तरफ देखता है I जिसमे उनके साथ हमेशा पीछे खड़े दीखते है उनके पति डा अतुल  वर्मा I पुरे साल जिस तरह इन दोनों ने समाज के ज़रूरतमंद लोगो के लिए दिन रात एक कर दिए उसके बारे में सब जानते है Iअरविन्द श्रीवास्तव : इस नाम को शायद बहुत लोग जानते तो है , मगर मानते नहीं , संपर्को को कैसे लोगो की मदद में बदला जा सकता है वो अगर को जानना चाहे तो अरविन्द श्रीवास्तव से सीख सकता है I युवावस्था से ही ABKM से जुड़े रहे अरविन्द हालांकि अब  किसी संगठन में पद को लेकर कभी लड़ते नहीं दीखते लेकिन उनको जान्ने वाले जानते है की कायस्थ समाज में अगर किसी को किसी भी तरह की मदद  तक कोई व्यक्ति पहुंचा सकता है तो वो अरविन्द ही है Iसंजय श्रीवास्तव नाटी : कानूनी मदद हो , मेडिकल हेल्प हो और अगर संजय श्रीवास्तव नाटी का जिक्र ना आये तो ये लिस्ट पुरी  नही हो सकती है I पेशे से टैक्स कंसल्टेंट संजय चुचाप कब कितने लोगो की मदद कर जायेंगे आपको पता भी नहीं चलेगा I पुरे साल संजय एक साथ कितने लोगो के समपर्क में है ये आपको जब अत चलता जब समस्या का समाधान हो चुका होता है Iसंजीव श्रीवास्तव/पंकज सक्सेना  :  विश्वा के एक गरीब कायस्थ के लिए जब समाज के लोगो सिर्फ सोशल मीडिया पर मदद कर रहे थे तब सीतापुर यूपी से संजीव श्रीवास्तव चुपचाप उसके लिए मदद कर रहे है I उनके साथ वहीं के स्थानीय पत्रकार पंकज  सक्सेना ने भी इस मुहीम में उनका साथ दिया और ज़मीनी तोर पर  उस परिवार के लिए रात दिन एक कर दिए Iललित सक्सेना : हमेशा विवादों में रहने वाले इस शक्श का एक और चेहरा भी जो इसे महत्वपूर्ण बनाता है I हालांकि इनसे व्यक्तिगत विवाद के चलते इनके इतिहास को लेकर कुछ लोगो ने कीचड उछाला , लेकिन अगर आप समाज के लिए आगे आ रहे हो तो पुरानी बातें सब गौण हो जाती है I २०१६ में ललित अपने सामाजिक कार्यो में जैसे आगे आये हम आशा करते है की २०१७ में उनका वो दौर चालु रहेगाअशोक श्रीवास्तव (घूकना वाले ) : यु तो अशोक श्रीवास्तव पिछले ४० सालो से पूर्वांचल और कायस्थ समाज के लिए चुपचाप काम करते रहे है और हमेशा ही ज़मीनी काम करने को ज्यदा सही मानते है I लेकिन इस साल उन्होंने गाजियाबाद पुरे समाज की संस्थाओं को एक करके एक नयी दिशा भी दी I २० से ज्यदा संगठनों को एक साथ लाना आसान नहीं था लेकिन सिर्फ यही एक काम नहीं , अशोक  समाज के लोगो की आर्थिक और कानूनी मदद में हमेशा लगे रहेसुशांत श्रीवास्तव : सोशल मीडिया के जरिये अगर किसी की मदद के लिए आगे आना हो तो सुशांत श्रीवास्तव का कोई तोड़ नहीं , आप बोलिए और पल भर में सुचना हाजिर I कायस्थ संगठनो के सभी पापो का हिसाब रखना हो या उनकी  पुरानी जानकारी निकालनी हो या फिर किसी के लिए कोई कैम्पेन चालाना हो सुशांत हमेशा हाजिर मिलेंगेप्रमोद श्रीवास्तव : हर हफ्ते अगर कोई अपना एक दिन समाज के लोगो से मिलने और उनकी मदद के लिए तय कर दे और उसका कहीं जिक्र भी ना करे तो ऐसे समाज सेवी को आप क्या कहेंगे , फरीदाबाद के प्रमोद श्रीवास्तव ऐसी ही जबरदस्त शक्शियत का नाम है I बड़े बड़े नाम वाले उधोगपतियो के दावे से इतर प्रमोद अपने रोजमर्रा के दौरान ही कब किसकी मदद कर देंगे इसका किसी को पता नहीं चलता Ibt_mission2017

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें Iआशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

One comment

  1. अनिल श्रीवास्तव

    कायस्थ समाज की मदद व भगवान चित्रगुप्त के प्रसार सम्बन्धी जज्बों को नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*