
बड़ा सवाल : राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द का किसी डा के इलाज के लिए २० लाख जमा करने के सन्देश कितने जायज़ ?
कायस्थ खबर डेस्क I बीते कुछ दिनों से कायस्थ समाज में जाग्रति आई है तो कायस्थ समाज में एक दुसरे के लिए खड़े होने शुरू हुए है I संगत पंगत के दौरान खड़े खड़े ही लोगो ने किसी ज़रूरतमंद या किसी बीमार के लिए पैसे भी जमा किये I लेकिन पिछले कुछ दिनों से लखनऊ से संचालित इस संगठन के बिहाफ पर कुछ लोग रांची के किसी समाजसेवी डाक्टर के इलाज के लिए २० लाख रूपए की रकम जमा करने के सन्देश भेजने में लगे है Iकायस्थ खबर को मिली जानकारी के मुताबिक़ लखनऊ से संचालित राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द संगठन के लिए उसके लोग सभी से संपर्क कर रहे है इसी क्रम में इस संगठन के कई लोगो पिछले दिनों विभिन्न कायस्थ नेताओं से भी बात की I जिसके बाद ये जानकारीकायस्थ खबर को दी गयी Iलेकिन इस पुरे घटना क्रम में कायस्थ समाज के लोगो से पैसो को जमा करने की बात तो कही जा रही है लेकिन कोई भी उनके पेपर्स और इलाज में आने वाले खर्च को जस्टिफाई नहीं कर रहा है कायस्थ खबर ने जब इस बारे मेंलोगो से बात की तो उन्होंने बताया की रास्ट्रीय कायस्थ वृन्द ने ना तो अभी तक आधिकारिक तोर पर पेशेंट के खाते का कोई जिक्र किया है I तो ऐसे में लोग किस खाते में पैसे दें ये एक बड़ा सवाल है ?ऐसे में सभी लोगो के प्रशन स्वाभिक है की क्या राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द इन पैसो को किस खाते में जमा करवाएगा ? आखिर वो अब तक पेशेंट से सम्बंधित कोई भी पेपर्स क्यूँ नहीं उपलब्ध नहीं करा पाया , मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगो का कहना है जिस बीमारी के लिए वो २० लाख रूपए का खर्च बता रहे है वो उतना नहीं है , इसका मतलब यही है की उक्त संगठन के पास कोई सही जानकारी नहीं है बस लाइमलाइट में आने के लिए उसने ये शुरू किया I दूसरी महत्वपूर्ण बात ये भी है की क्या इस सब में उस फैमली ने डाक्टर होने के बाबजूद भी कोई मेडिकल पालिसी नहीं ली हुई थी क्या जो वो इसमें बिलकुल भी कवर नहीं हो रही है Iगौरतलब है की कायस्थ समाज में ही पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं भी हुई जब लोगो ने पब्लिसिटी के लिए किसी मरीज का नाम तो बहुत लिया लेकिन उसको ज़मीनी स्तर पर कोई मदद नहीं करी I ऐसे में कायस्थ खबर राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द समेत ऐसे सभी संगठनों से स्वाभिक जबाब का इंतज़ार ज़रूर करेगा राष्ट्रीय कायस्थ वृन्द चाहे तो वो पेपर्स कायस्थ खबर को उपलब्ध करा सकता है ताकि समाज को सही सन्देश जा सके
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
