
एबीपी न्यूज एवं टाइम्स नाउ वीएमआर सर्वे के बाद बसपा के कायस्थ प्रत्याशियों की धडकने बढ़ी
कायस्थ खबर डेस्क I उत्तर प्रदेश में अगली सरकार किसकी बनेगी, आज की तारीख में यह सबसे बड़ा सवाल है। चुनाव से पहले के ऑपिनियन पोल भी भ्रम पैदा कर रहे हैं। एक ओर जहां टाइम्स नाउ वीएमआर सर्वे में बीजेपी को 202 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं एबीपी न्यूज के ऑपिनियन पोल में एसपी-कांग्रेस को 187-197 सीटें मिल रही हैं।एबीपी न्यूज के सर्वे में अखिलेश सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। सर्वे में दावा किया गया है कि मुस्लिम वोट एसपी-कांग्रेस गठबंधन को और जाटव वोट बीएसपी को जाता दिख रहा है। एबीपी न्यूज के ऑपिनियन पोल में बीजेपी को 118-128 सीटें जबकि बीएसपी को 76-86 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।वहीं टाइम्स नाउ वीएमआर सर्वे की। टाइम्स नाउ के सर्वे में बीजेपी को अकेले दम पर 202 सीटें मिलती दिख रही हैं। टाइम्स नाउ के जनवरी 2017 के सर्वे में बीएसपी को 47 सीटें, कांग्रेस-एसपी गठबंधन को 147 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं।ऐसे में इन सर्वे के आने के बाद सपा , कांग्रेस और भाजपा के कायस्थ प्रत्याशी जहाँ अपनी जीत के प्रति आशान्वित दिखाई देने लगे है वही दोनों ही सर्वे में ४७ और ८६ सीट के संभावनाओं ने दलित प्रत्याशियों के अलावा बाकियों के जीतने की संभावनाए बिलकुल समाप्त कर दी हैं I कई कायस्थ चिंतको ने ऐसे में बसपा के गैर दलित प्रत्याशियों के जीतने पर कोई दावा करने से इनकार कर दिया है I हालांकि अभी भी लोग कायस्थ समाज के इन प्रत्याशियों को वोट करने की अपील कर रहे है ताकि हारने पर भी वोट प्रतिशत बना रहे I लेकिन बरसो से भाजपा का वोटर रहा कायस्थ समाज क्या वाकई बसपा को वोट कर पायेगा या फिर से अपनी प्रतिबधता भाजपा के साथ ही रखेगा
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
