
बीजेपी के स्टार प्रचारको में आर के सिन्हा का नाम नहीं, क्या कायस्थ समाज के प्रभावशाली नेता को कर रही है बीजेपी किनारे
कायस्थ खबर डेस्क I यूपी चुनावों के बीजेपी की हालत वैसे तो सही दिखाई नहीं दे रही है , पहली लिस्ट के बाद दूसरी लिस्ट अभी तक नहीं आयी है I पहली लिस्ट में भी टिकट बदले जाने की अटकले अभी ख़तम नहीं हुई है I इस सब के बीच बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारको की लिस्ट घोषित की है I लेकिन आश्चर्य की बात ये है की इसमें बीजेपी में प्रभावशाली और कायस्थ समाज के सर्वमान्य नेता आर के सिन्हा का नाम नहीं है Iऐसे लगता है की बीजेपी कायस्थ समाज को अपना परमानेंट वोटर मानने लगी है इसीलिए कायस्थ समाज के नेताओं को टिकट तो छोडिये प्रचारको तक में जगह नहीं दे रही है I कायस्थ समाज के एक बड़े नेता का स्टार प्रचारको में नाम ना होना कायस्थ समाज को हैरान कर गया है I गौरतलब है की बिहार चुनाव में बिहार की १२ महत्वपूर्ण सीटो के लिए आर के सिन्हा की सभाए की गयी थी जिनमे से ९ सीटो पर बीजेपी विजयी रही थी Iइससे पहले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय संयोजक और प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने भी भाजपा द्वारा कायस्थ समाज के १० नेताओं को टिकट ना देने की स्थिति में विरोध करने की बात कही है Iवही कायस्थ वृन्द के मुख्य समन्वयक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने आर के सिन्हा के स्टार प्रचारकों में ना होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है I उन्हीने बीजेपी नेतृत्व से इस पर पुन: विचार करने की अपील की है I कायस्थ खबर से एक बात में उन्होंने कहा की आर के सिन्हा को प्रचार मे ना रखने से बीजेपी को लगभग ३५ सीटो पर नुक्सान उठाना पड़ सकता है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
