

मायावती ने किया यूपी की 403 सीटों पर जातिवार टिकटों का एलान, कायस्थ समाज को मिलेंगे ३ से ६ सीटो पर टिकट
कायस्थ खबर ब्यूरो I कायस्थ समाज के पिछले कुछ सालो में किये गए प्रयास अब रंग लाते दिख रहे है I इसका एक मजबूत आधार कायस्थ खबर को जब मिला जब बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने आज यूपी में सभी 403 सीटों पर जातिवार टिकटों का एलान किया I बसपा के मुताबिक कायस्थ समाज के लिए यूपी में ३से ६ सीटो पर टिकट देगी I `मायावती ने आज सुबह प्रेस कांफ्रेंस में कहा की .चार सौ तीन सीटों में सत्तासी सीटों पर दलित उम्मीदवार सत्तानबे पर मुस्लिन उम्मीदवार एक सौ छ पर पिछड़े और एक सौ तेरह पर अगड़ी जाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया है.जिनमें ६६ टिकट ब्राह्मणों को दिया है.३६ क्षत्रियो को और ग्यारह कायस्थ वैश्य पंजाबी समाज को टिकट दिया जाएगा I११ टिकट में कायस्थ समाज के संभावित प्रत्याशी इलाहबाद उत्तरी से अमित श्रीवास्तव , लखनऊ उत्तरी से अजय श्रीवास्तव और लखनऊ मध्य से राजीव श्रीवास्तव की संभावनाए तो कंफिर्म दिखाई दे रही है I इनके अलावा बरेली कैंट सीट पर अतुल सक्सेना का टिकट कट गया है या एक बार फिर से उनका नम्बर लग सकता है इस पर संशय जारी है Iइनके अलावा बसपा किसे टिकट देगी या बस यही रह जायेंगे ये सवाल बसपा की प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद ही होगा

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
