असम चित्रगुप्त सभा ने मनाया होली मिलनोत्सव
कायस्थ खबर, गुवाहाटी, २० मार्च। असम चित्रगुप्त सभा की केंद्रीय कार्यकारिणी के अग्रणी सदस्य डॉ० सुजय श्रीवास्तव तथा उनके सहयोगी मित्रों द्वारा गत १९ मार्च को गुवाहाटी के होटल सिग्नेट रिपोज के सभागृह में इस वर्ष का होली मिलनोत्सव बड़े धूम-धाम के साथ आयोजित किया गया। इस उत्सव में प्रीति मिलन, रंग-अबीर, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रीति-भोज के साथ-साथ असम में रहने वाले कायस्थ वर्ग के सदस्यों के हित के लिए असम चित्रगुप्त सभा द्वारा विभिन्न आगामी कार्यक्रमों के विषय पर व्यापक चर्चा की गई।होली मिलनोत्सव के इस भव्य आयोजन में चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष डॉ० शशिभूषण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, महासचिव डॉ० कृष्ण के प्रसाद सहित नगर के जाने-माने डायबेटोलोजिस्ट डॉ० संजय किशोर, नगर के प्रख्यात व्यवसायी कुलदीप श्रीवास्तव, विख्यात उद्यमी ज्योतींद्रनाथ सहाय तथा अनेक गण्यमान्य जन सपरिवार उपस्थित हुए।महासचिव डॉ० कृष्ण के प्रसाद ने दैनिक पूर्वोदय को इस भव्य आयोजन की सूचना देते हुए इसमें संलग्न सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और संस्था की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रयासरत रहने का वचन दुहराया।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
