
विज्ञापन
इलाहाबाद में सुरेन्द्र श्रीवास्तव भी करेंगे २ मई को विशाल आयोजन
झूसी इलाहबाद स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त का एक सौ वर्ष से अधिक पुराना र्मान्दर है और इस पर हर साल सुरेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन में गंगा सप्तमी को विशाल कार्यक्रम किया जाता है I इस बार भी २ मई को सुरेन्द्र श्रीवास्तव विशाल आयोजन करेंगे Iदेश भर में हो रहे है भगवान् चित्रगुप्त जयंती पर कार्यक्रम
गंगा सप्तमी पर होने वाले भगवान् चित्रगुप्त की जयंती (प्रकटोत्सव) पर देश भर से कार्यक्रम आयोजित होने के समाचार मिल रहे है I छतीसगढ़ के रायपुर में भी ३० अप्रैल से २ मई तक ३ दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है (देखे खबर विस्तार से ) I वहीं ग्वालियर में भी राजीव श्रीवास्तव ने बताया की ग्वालियर चित्रगुप्त सभा के द्वारा २ मई को आयोजन किया जाएगा
जय चित्रांश कल्याण समीति करेगी देश भर में कायस्थ एकता के लिए विस्तार
जय चित्रांश कल्याण समीति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द खरे ने बताया कि हम सदैव कायस्थ समाज की सेवा में तत्पर हैं और इसके लिए अब कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास, एकता और ईष्ट देव भगवान चित्रगुप्त के प्रसार को लेकर जय चित्रांश कल्याण समीति का विस्तार बृहद स्तर पर किया जा रहा है। जल्द ही जिले व नगर स्तर पर कायस्थ समाज के प्रति समर्पित कायस्थ युवाओं और समाजसेवियों से उनका विवरण जिसमे उनका आयु, व्यवसाय, पिता का नाम, स्थानीय व स्थाई पता अनिवार्य रूपसे माँगा जाएगा Iउन्होंने संगठनो में सीधे संयोजक , अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया के उलट सबसे पहले स्वयंसेवकों को स्थान देने की बात कही I खरे के अनुसार पद नहीं कार्य के लिए समर्पित व्यक्तियों के आगे आने से ही कायस्थ समाज संगठित होगाhttps://kayasthakhabar.com/?p=6739
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

