मुख्य समन्वयक श्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव की संस्तुति पर राष्ट्रीय संयोजक डा० अरविन्द श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निगम के चुनावो में कायस्थ भूमिका के मद्देनजर "कायस्थवृन्द" की कोर कमेटी सहित सभी समितिया तत्काल प्रभाव से बन्द कर दी है। "कायस्थवृन्द" के प्रमुख नियन्त्रणकर्ता गण इस बात पर सहमत रहे कि अनेक ऐसे लोग जो किसी संगठन से नही जुड़े थे वे "कायस्थवृन्द" को संगठन की तरह ही मानने लगे थे जिससे "सामूहिक नेतृत्व" की अवधारणा का विकास प्रभावित हुआ। इसके अतिरिक्त अति महत्वाकांक्षी कायस्थो द्वारा अपने निजी व निहित स्वार्थों के पूर्ति हेतु "कायस्थवृन्द" का प्रयोग सशक्त मंच बनाने के स्थान पर संस्था/संगठन बनाने में किया गया। "कायस्थवृन्द"का महत्व इसी से समझ में आता है कि अनेक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय संगठन होने का दावा करने वालो ने "कायस्थवृन्द" से जुड़े सक्रिय साथियो का अपने यहाँ पदाधिकारी बनाकर स्वयं को गौरान्वित महसूस किया। ज्ञात रहे कि "कायस्थवृन्द" का गठन विभिन्न पंजीकृत/गैरपंजीकृत कायस्थ संस्थाओ/संगठनों, कायस्थ पदाधिकारियो,फेस बुक के पेजो व ग्रुपो के संस्थापक व अन्य एडमिन,व्हाट्सेप ग्रुपो के संस्थापक व अन्य एडमिन तथा व्यक्तिगत रूप से सार्वजनिक सक्रियता वाले कायस्थ सेवियो को विषय पर एक मत कर कार्यवाही /कार्यक्रम करने के उद्देश्य से किया गया था जिसमे अनेक विषयो जैस भगवान चित्रगुप्त के महात्म्य के प्रचार प्रसार व सम्मान ,हमीरपुर का स्वीकृति खरे प्रकरण,राजेन्द्र बाबू ही संविधान निर्माता,सघन कायस्थ मतदाता अभियान,सघन कायस्थ वृक्षारोपण अभियान सहित आम कायस्थो की ओके समस्याओ का निराकरण पर प्रमुख रूप से कार्य किया गया। "कायस्थवृन्द" संगठनो/संस्थाओ के सशक्त होने व आम कायस्थो से सुदृढ़ जुड़ाव बनाये रखने का अभिलाषी रहा है। प्रमुख नियन्त्रणकर्ताओ ने कायस्थ समाज को आश्वस्त किया है कि 15 दिनो के भीतर नयी कार्ययोजना बनाकर "कायस्थ एकता व विकास" के प्रयास पुनः जारी किये जायेंगे। यह भी निर्णीत हुआ कि फेसवुक व व्हाट्सेप ग्रुप पूर्ववत चलते रहेंगे एवम "जय चित्रांश आन्दोलन" को पुनः जाग्रत किया जायेगा।

ब्रेकिंग : “कायस्थवृन्द” की कोर कमेटी सहित समस्त इकाइयाँ तत्काल प्रभाव से भंग, १५ दिन में देंगे नया स्वरूप
कायस्थ खबर ब्यूरो I कायस्थ वृन्द को लेकर पिछले कई दिनों से चले आ रहे तमाम विवादों पर आज विराम लग गया I मुख्य समन्वयक धीरेन्द्र श्रीवास्तव की संतुति पर राष्ट्रीय संयोजक डा अरविन्द श्रीवास्तव ने कायथ वृन्द के वर्तमान स्व्रोप्प की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया I सोशल मीडिया पर जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है की कायस्थ वृन्द में कुछ ऐसे लोगो को भी जगह दे दी गयी थी जिन्होंने वृन्द को संगठन की मानना शुरू कर दिया फलस्वरूप विचारधारा के वृक्ष को समाज के लिए लाभदायक होना था वो उनके निहित स्वार्थो के चलते विवाद का विषय बन गया I देखा जाए तो पिछले दिनों ऐसे ही कई लोगो ने या तो खुद या फिर उन्हें हटाये जाने की खबरे भी आई थी I लेकिन अब आज के आदेश के मुताबिक़ सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है I कायस्थ खबर नीचे उनका पूरा पत्र दे रहा है I
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
