
सक्रिय महिलाओ ने किया भगवान श्री चित्रगुप्त का कथा पाठ पुण्य के सहभागी बने हजारो श्रद्धालु : धीरेन्द्र श्रीवास्तव
गंगा सप्तमी को भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के पूर्वसन्ध्या पर ग्यारह कायस्थ महिलाओ द्वारा सक्रिय एवम् कर्मठ संस्था "जय चित्रांश कल्याण समिति" के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध श्री चित्रगुप्त पार्क, झूँसी इलाहाबाद में आयोजित भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा कार्यक्रम अपने आप में न केवल ऐतिहासिक व अद्भुत रहा बल्कि अनेक मामलों में अविस्मरणीय भी रहा।
देहरादून के अपवाद को छोड़ दे तो सम्भवतः देश में विशेषतया उत्तर प्रदेश में प्रथम बार महिलाओ द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त की कथा का पाठन किया गया।
"प्रयाग कायस्थ जिज्ञासा" की एडमिन श्रीमती अनीता श्रीवास्तव जी, "राजेन्द्र बाबू सामाजिक संस्था" की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव जी ,समाज सेवी श्रीमती सुनीता जी ने "के० पी० ट्रस्ट " के पूर्व निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्व प्रधान प्रत्याशी झूँसी श्री अनिल श्रीवास्तव "प्रापर्टी" जी के साथ मिलकर राष्ट्रीय कायस्थ पुरोहित डा०अरविन्द्र श्रीवास्तव "मधुकर" जी द्वारा रचित "भगवान चित्रगुप्त की व्रत कथा" का अद्भुत,मनोहारी एवम् फलदायक पाठ किया जिसका लाभ उपस्थित जन ने प्राप्त किया।
ज्ञात रहे कि "कायस्थवृन्द" से प्रेरित व सम्बद्ध श्री गोविन्द खरे नीत संस्था "जय चित्रांश कल्याण समिति" ने अपने समाजोपयोगी कार्यक्रमो जैसे "महिला सशक्तिकरण " "युवा कल्याण कार्य" "वैवाहिक परिचय सम्मेलन" "मतदाता प्रोत्साहन अभियान","रक्तदान","कौशल विकास" एवम् "वृक्षारोपण अभियान" आदि को विस्तार देने के लिये हमारे अराध्य से आशीष मॉगा है।
आशा किया जाना चाहिये कि "कायस्थ एकता एवम विकास" के सतत प्रयास हमे प्रगति की ओर ले जायेंगी ही।
"कायस्थवृन्द" के मुख्य समन्वयक के नाते मै "कायस्थ समाज" को आश्वस्त करना चाहूँगा कि सकारात्मक कार्यो को सदैव सकारात्मक सहयोग देता ही रहूंगा।आपका अपना
धीरेन्द्र श्रीवास्तव
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
