

बदलापुर रेप काण्ड में राजपा के मनोज श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी को दिया ७२ घंटे का अल्टीमेटम ,
कायस्थ खबर डेस्क I बदलापुर रेप काण्ड में अब राजनीती भी अपना रंग दिखाने लगी है I कायस्थ खबर में खबर आने के बाद से ही कायस्थ समाजसेवियों की नींद से जागने और बिटिया को इन्साफ दिलाने की लगी लाइन में अब राजनेता भी उतर गए है , प्रदेश के एक राजनैतिक दल राष्ट्र व्यापी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने अब मुख्यमंत्री योगी आधित्य्नाथ को इन मुद्दे पर ७२ घंटे में कड़ी कार्यवाही करने के लिए अल्टीमेटम दे दिया है Iमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र के अनुसार मनोज ने कहा की अगर ७२ घंटे में उचित कार्यवाही नहीं की गयी तो वो वो सारे काम करेंगे जो इस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए किये जा सकते हैं I मनोज ने कायस्थ खबर से उत्तर प्रदेश की कानून वयवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की प्रदेश सरकार भी अपने पूर्ववर्ती सपा सरकार की तरह ही अपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने में असफल रही है I ऐसे में उनकी पार्टी इसको लेकर प्रदेश में भर में आन्दोलन करेगीइससे पहले कायस्थ वृन्द के धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने सभी समाजसेवियों को उनकी अकर्मय्नता के लिए लताड़ लगाईं थी I वहीं कायस्थ युवान के स्वप्निल श्रीवास्तव भी मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुके है और जांच की मांग कर चुके है I हालांकि बीजेपी से जुड़े लोग अभी भी योगी सरकार की दुहाई देने में लगे है I कायस्थ खबर इस मामले को लेकर बीजेपी के प्रवक्त सिद्धार्थ नाथ सिंह और श्रीकांत शर्मा से संपर्क कर रहा है उनके बयानों की जानकारी जल्द ही देगा

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
