Home » मुख्य समाचार » दिल्ली » बढ़ते कदम : आर के सिन्हा द्वारा स्थापित एस. आई. एस. समूह ने आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी सिक्यूरिटी पेट्रोलिंग कम्पनी एस. एक्स. पी. को खरीदा, ऋतुराजसिन्हा बने समाज के उभरते बिजनेस आइकॉन

बढ़ते कदम : आर के सिन्हा द्वारा स्थापित एस. आई. एस. समूह ने आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी सिक्यूरिटी पेट्रोलिंग कम्पनी एस. एक्स. पी. को खरीदा, ऋतुराजसिन्हा बने समाज के उभरते बिजनेस आइकॉन

कायस्थ खबर ब्यूरो I कायस्थ शिरोमणि राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा द्वारा स्थापित सिक्योरिटी कम्पनी एस. आई. एस. समूह अब विदेशो में भी अपनीमा रहा है ,  इसी कड़ी में  एस. आई. एस. समूह ने आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी सिक्यूरिटी पेट्रोलिंग कम्पनी एस. एक्स. पी. को ख़रीद लिया I कम्पनी के ग्रुप मैनेजिंग डाइरेक्टर ऋतुराज सिन्हा ने आज इसके लिए एक  विज्ञप्ति जारी की Iएस. एक्स. पी. ६००० क्लाइंट लोकेशन पर अपनी २६ ब्रांचो के सहयोग से हर रात लगभग १६००० पैट्रोलिंग करती है I आस्ट्रेलिया में एस. आई. एस. समूह काये दूसरा अधिग्रहण है I इससे पहले ऋतुराज सिन्हा आस्ट्रेलिया में ही प्रोसगोर को भी एस. आई. एस. समूह  का हिस्सा बना चुके है Iराज्यसभा सांसद और समूह के चेयरमैन आर.के.सिन्हा  ने सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रया देते हुए कहा
मुझे यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि मेरे द्वारा स्थापित एस. आई. एस. ग्रुप प्रतिदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज उसने आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी सिक्यूरिटी पेट्रोलिंग कम्पनी एस. एक्स. पी. को ख़रीद लिया है। यह कम्पनी प्रतिवर्ष  Austraslia $85 million ( लगभग 425 करोड़ रुपया) का कारोबार करती है और हर रात 16,000 से ज़्यादा ग्राहक प्रतिष्ठानों का मोबाइल पेट्रोलिंग के माध्यम से सुरक्षा चेकिंग करती है। इस सम्बंध में कम्पनी के ग्रुप मैनेजिंग डाइरेक्टर ऋतुराज सिन्हा द्वारा जारी विज्ञप्ति की प्रति संलग्न कर रहा हूँ। बधाई एस. आई. एस. टीम आस्ट्रेलिया !

आप की राय

आप की राय

About कायस्थ खबर

कायस्थ खबर(https://kayasthkhabar.com) एक प्रयास है कायस्थ समाज की सभी छोटी से छोटी उपलब्धियो , परेशानिओ को एक मंच देने का ताकि सभी लोग इनसे परिचित हो सके I इसमें आप सभी हमारे साथ जुड़ सकते है , अपनी रचनाये , खबरे , कहानियां , इतिहास से जुडी बातें हमे हमारे मेल ID kayasthakhabar@gmail.com पर भेज सकते है या फिर हमे 7011230466 पर काल कर सकते है अगर आपको लगता है की कायस्थ खबर समाज हित में कार्य कर रहा है तो  इसे चलाने व् कारपोरेट दबाब और राजनीती से मुक्त रखने हेतु अपना छोटा सा सहयोग 9654531723 पर PAYTM करें Iआशु भटनागर प्रबंध सम्पादक कायस्थ खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*