
पटना युनिवेर्सिटी के शताब्दी समारोह में ३-३ सिन्हा नेताओं की अनुपस्थिति के मायने
कायस्थ खबर ब्यूरो I पटना में आज पटना पटना युनिवेर्सिटी के शताब्दी समारोह की धूम मची है I बीजेपी और जद यु के नताओ में कार्यक्रम में दिखने की होड़ मची है I लेकिन इस पुरे कार्यक्रम में जो सबसे महत्त्वपूर्ण है वो है बिहार के ३ महत्वपूर्ण कायस्थ नेताओं की उपेक्षा Iजी हाँ हम बात कर रहे है पटना से प्रभावशाली अभिनेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघन सिन्हा , रांची (अब झारखंड ) से बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और बिहार से बीजेपी से राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा Iशत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा तो इस इस युनिवेर्सिटी के पुराने छात्र होने के नाते निमंत्रण ना मिलने की बात पर अपना रोष भी जता चुके है I वही आर के सिन्हा इस समय अपने स्कुल के वार्षिक समारोह के चलते देहरादून में है Iऐसे में बड़ा सवाल ये है की क्या पटना में बीजेपी कायस्थों को इग्नोर कर रही है या फिर एक सोची समझी योजना के तहत इन ३ प्रभावशाली कायस्थ नेताओं को किनारे करने की कोई योजना , गौरतलब है की २०१४ के समय बीजेपी में राजनाथ सिंह इस पर सवाल उठा चुके थे की आखिर पटना से कायस्थ ही प्रत्याशी क्यूँ हो ?लेकिन इस सब में एक और चेहरा भी है जो शायद हमें दिखाई नहीं दे रहा है या हम देख नहीं पा रहे है , ये तो तय है की इस बार शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी पटना साहिब से लोकसभा का टिकट नहीं देगी तो उनका उत्र्राधिकारी कौन होगा इस पर सब की निगाहें भी है लेकिन इस पुरे खेल में एक और चेहरा भी है जो बिलकुल शान्ति से अपना खेल खेल रहा हैजीहाँ पटना विश्वविद्यालय के मंच को एक बार फिर से देखिये तो आपको ब्ज्पकी २०१९ की राजनीती समझ आने लगेगी , इस मंच पर एक प्रभावशाली बीजेपी नेता और कायस्थ शिरोमणि रविशंकर प्रसाद भी है जिनको राज्यसभा में २ बार भेजा जा चुका है ऐसे में उनके लिए इस बार पटना की लोकसभा सीट बेहद सुरक्षित सीट होगी और यही वो समीकरण है जिसके चलते मोदी सरकार पटना जैसे क्षेत्र में ३ कायस्थ नेताओं को किनारे करने की गलती कर रही हैहालांकि बीजेपी की ये पालिसी उसे कितना फायदा देगी पर ये तय है की किसी भी सूरत में पटना साहिब से कायस्थ नेता को ही प्रत्याशी बनाना बीजेपी की मज़बूरी ही होगी
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
