
सुचना : 5 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त की आस्था के रंग में रंगेगे लखीमपुरवासी
कायस्थ खबर डेस्क , नोएडा।जनमानस की आस्था का प्रतीक भगवान चित्रगुप्त मन्दिर लखीमपुर को सुंदर स्वरूप देकर भगवान चित्रगुप्त मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने पर श्रद्धालुओं ने आस्था के रंग में रंग कर माहौल को चित्रगुप्तमयी बनाने का निश्चय किया है।गौरतलब कि गत वर्ष 5 अक्टूबर के दिन नवरात्रि के माता कुष्मांडा देवी समर्पित पावन दिन लखीमपुर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाल कर भगवान चित्रगुप्त व मां दुर्गा की मूर्तियों की स्थापना संयुक्त रूप से की गई थी, कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद मा. आर के सिन्हा समेत सैकड़ो चित्रगुप्त भक्त सक्रिय रूप से उपस्थित थे।इससे पूर्व कलम दवात चौराहा के निकट शहपुरा कोठी स्थित चित्रगुप्त मन्दिर का जीर्णोद्धार कर सुन्दर व भव्य स्वरूप दिया गया था।तब से चित्रगुप्त भक्तो ने चित्रगुप्तवार(गुरुवार) को पारम्परिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की सांध्य स्तुति आरम्भ कर दी थी।भगवान चित्रगुप्त मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा को एक वर्ष पूरा होंने पर भक्तो ने आगामी 5 अक्टूबर दिन चित्रगुप्तवार(गुरुवार) को विशाल कीर्तन, हवन पूजन कार्यक्रम व भंडारा का आयोजन करने का निश्चय किया है।आस्था से भरे इस वार्षिकोत्सव को सफल बनाने की रूपरेखा माह के शुरुआत में ही बना ली गयी है जिसे क्रियान्वित करने के लिए चित्रांशों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
