
पैराडाइज मसले पर आर के सिन्हा, जयंत सिन्हा और अमिताभ बच्चन के साथ है कायस्थ समाज
कायस्थ खबर डेस्क I , पैराडाइज मसले पर आर के सिन्हा, जयंत सिन्हा और अमिताभ बच्चन के साथ कायस्थ समाज खुल कर साथ आ गए है I आज सुबह से कायस्थ नेताओं ने जब इस बारे में अखबारों में अपने नेताओं पर ऐसे बेबुनियाद आरोप को देखा तो लोगो ने उसका खुल कर प्रतिवाद किया Iकायस्थ खबर ने इस मसले पर कई कायस्थ नेताओं से उनकी राय जान्ने के लिए जब फ़ोन किया तो लगभग सभी का कहना था की पैराडाइज मसले पर ऐसा कोई तथ्य अभी तक नहीं दिया जहाँ से इनमे से किसी पर भी कोई अपराधिक तथ्य साबित होता हो Iगौरतलब है की अमिताभ बच्चन आज ही इस मसले पर लगे आरोपों के बाद इतने आहात हुए की उन्होंने एक पूरा ब्लॉग इस पर लिखा है जिसमे उन्होंने कहा की ऐसे आरोप का लगना कोई नयी बात नहीं है , उन्होंने कहा की बफोर्स के समय में भी उनको गद्दार तक कहा गया , २५ साल लगे उन आरोपों से मुक्त होने में , हम किस्से बदला लें Iवही आर के सिन्हा पटना में हो रहे भागवत कथा के चलते ७ दिनों के मौन व्रत पर है इसलिए उनका कोई बयान सामने नहीं आ सका लेकिन कायस्थ खबर के आशु भटनागर ने सोशल मीडिया पर दिए अपने पोस्ट में कहा की पैराडाइज पेपर्स की रिपोर्ट प्रथम द्रष्टया सिर्फ सनसनी फैलाने वाली लग रही है , ऐसे में ज़रूरी है की पूरी जांच होने से पहले कोई राय बनाने से बचा जाए Iवहीं कायस्थ पाठशाला इलाहाबाद के कार्यकारणी सदस्य धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा की ऐसे आरोपों का राजनीती में लगना कोई नयी बात नहीं , पहले भी हमारे नेता इस तरह के विवादों से बेदाग़ बाहर आये है और हमें आशा ही नहीं परम विशवास है की इस बार भी विरोधियो के मुह बंद हो जायेंगे
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
