
पूर्वप्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 52वीं पुण्यतिथि पर जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ दहेजविरोधी संकल्प सभा का आयोजन आज
पटना | पूर्वप्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 52वीं पुण्यतिथि पर जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ दहेजविरोधी संकल्प सभा का आयोजन करेगा। इस संबंध में तैयारी समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रंजीत सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। जदयू विधान पार्षद प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 52वीं पुण्यतिथि पर दहेजविरोधी संकल्प सभा सार्थक प्रयास है। इसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।अध्यक्ष रंजीत सिन्हा ने बताया कि रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह करेंगे। मौके पर विशाल वर्मा, प्रवीण सक्सेना, विजय श्रीवास्तव, ज्योति पांडेय, मनमोहन तिवारी, सुशील श्रीवास्तव, डॉ. धीरज सिन्हा, अभिमन्यु कुमार, अनुराग कुमार राज सिन्हा, ब्रजेश कुमार बबलू और प्रभात चंद्रा ने भी अपने विचार रखे।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
