
महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती
कायस्थ खबर डेस्क I महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति अब कैसी है इसकी जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं. कहा जा रहा है कि बीते कुछ समय से अमिताभ गले और स्पाइन के दर्द से परेशान थे. इसीलिए उन्हें लीलावती में भर्ती करवाया गया.इससे पहले 2012 में भी पेट की सर्जरी के लिए अमिताभ को 12 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था। 69 साल के अभिनेता को पहले भी पेट से जुड़ी बीमारियों से जूझते रहे हैं।
बता दें कि कुछ ही देर पहले अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें वह एक्टर ऋषि कपूर के साथ 27 साल बाद स्क्रीन पर नजर आएंगे।update : इस खबर के सिलसिले में ताजा अपडेट ये है की अमिताभ बच्चन रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए है और अब ठीक है I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
