अखिल भारतीय कायस्थ महासभा(सारंगगुट) में रविनंदन सहाय होंगे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, २३ अप्रैल को भोपाल में होगा समारोह
कायस्थ खबर डेस्क I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सारंग गुट से एक बड़ी खबर सामने आई है I 18 मार्च २०१८ को भोपाल में हुए कार्यकारणी बैठक में अब तक कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे रविनंदन सहाय को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सहमति हो गयी है I सोशल मीडिया में आई खबरों के अनुसार वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सारंग इस बात के लिए राजी हो गए है Iकायस्थ खबर ने जब इस बारे में रविनंदन सहाय एवं कैलाश नारायण सारंग से बात की तो उन्होंने इस विषय पर अपनी सहमति जताई और बताया की 18 मार्च को ही इसका फैसला भोपाल में लिया गया है I जिसकी आधिकारिक घोषणा २३ अप्रैल को अगली कार्यकारणी बैठक में लिया जाएगा Iइससे पहले वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सारंग ने 85 वे वसंत पर स्वास्थ के चलते उन्होने निर्णय लिया कि महासभा को निरंत्तर चलाने हेतू अध्यछ का पद अपने सबसे विश्वसस्त और सहयोगी को विधीवत चूनाव की संपूर्ण प्रक्रिया चूनाव संयोजक/ चूनाव अधिकारी नियुत्तकर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संविधान सम्मत कराकर सौपी जायजिसके बाद 18मार्च भोपाल मे राष्ट्रेये अध्यक्ष कैलाश सारंग के साथ पूर्व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय -पटना ने अपना नामांकन किया, अन्य कोई दावेदार ना होने के करण चूनाव अधीकारी ने उनके नाम की घोषणा विधीवत प्रक्रिया अनुसार "राष्ट्रीय अध्यक्ष" चूने जाने की घोषणा की। सभी प्रदेशो के अध्यक्ष और पदाधीकारीयो ने करतल ध्वनी से और माला पहनाकर "राष्ट्रीय अध्यक्ष-रविनंदन सहाय "का स्वागत किया ।इस सम्पूर्ण घटना क्रम ने कायस्थ समाज में फिर एक नए सवाल को खड़ा कर दिया है की क्या अब सभी गुट आपस में मर्ज हो जायेगे ? क्या दुसरे गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कान्त सहाय भी एक साथ आने को राजी हो जायेगे ? क्या अभाकाम के नाम से ट्रस्ट बना कर समाज में भ्रम फैलाने वाले एक स्वयंभू नेता की कहानी भी समाप्त हो जायेगी ?
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
