
image : BHUdiaries
बधाई : डॉक्टर राकेश भटनागर बने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के नए कुलपति
कायस्थ खबर डेस्क I कायस्थ समाज के लिए एक नयी खुशखबरी है, डॉक्टर राकेश भटनागर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है. डॉक्टर भटनागर जवाहर लाल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं. जेएनयू में डॉ भटनागर मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के प्रोफेसर हैं. बीएचयू प्रशासन को इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से भेज दी गई है. प्रोफेसर भटनागर कई प्रशासनिक पदों पर काम कर चुके हैं.इससे पहले बीएचयू के कुलपति की रेस के लिए सर्च सलेक्शन कमेटी ने तीन नामों को फाइनल किया था । इस रेस में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दो प्रोफेसर के अलावा एम्स के डॉक्टर शामिल थे ।प्रोफेसर राकेश भटनागर जेएनयू के स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नोलाजी से जबकि प्रोफेसर राम रामास्वामी स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस से जुड़े हैं। प्रो. देवेंद्र कुमार एम्स दिल्ली के डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक से हैं।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
