
भगवान् चित्रगुप्त भजन संध्या के दुसरे संस्करण में उमड़ा लोगो का सैलाब, राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा और नीरा शास्त्री भी पहुंचे भजन सुनने
कायस्थ खबर डेस्क I श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल द्वारा भगवान् चित्रगुप्त के भजनों की श्रंखला इस महीने ग्रेटर नॉएडा के गौरी शंकर मंदिर में आयोजित की गयी I अंतरराष्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार के सहयोग से हुए कार्यक्रम में ग्रेटर नॉएडा और आसपास के लोगो का सैलाब उमड़ आया I कार्यक्रम में बिहार से गायक गौतम एवं भजन गायिका सुमन गोयल ने अपने सुरीले भजनों से लोगो को झुमने पर मजबूर कर दिया I स्थानीय गायिका पिंकी वर्मा ने भी अपने मधुर स्वर में चित्रगुप्त आनंद सागर में भक्ति रस घोला Iइस बार की भजन संध्या की महत्वपूर्ण बात ये भी रही की पटना से राज्यसभा सांसद विशेष तोर से पटना से यहाँ इस भगवान् चित्रगुप्त के दरबार में सर झुकाने पहुंचे , साथ ही गुरुग्राम हरियाणा से पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुत्रवधू नीरा शास्त्री भी पहंची I दोनों की उपस्थिति ने भगवान् चित्रगुप्त भक्तो के आनंद को और भी बढ़ा दिया Iकार्यक्रम का आरम्भ भगवान् चित्रगुप्त पूजन से किया गया जिसमे मुख्य यजमान श्री विरेश कुमार और उनकी धर्मपत्नी बने I ग्रेटर नॉएडा में हुए इस कार्यक्रम के आयोजक संजय श्रीवास्तव नाटी ने उज्जैन से आये अंतरास्ट्रीय कायस्थ एकता परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव स्वागत किया I इसके साथ ही डा अतुल वर्मा एवं शेखर धर ने मुख्य अतिथि आर के सिन्हा एवं नीरा शास्त्री का स्वागत किया I कानपुर आये पवन सक्सेना के भगवान् चित्रगुप्त के बारे में भजन संध्या में आये लोगो को जानकारी दी साथ ही लोगो से ऐसे कार्यक्रम कानपुर में भी करवाने का आश्वाशन दिया Iकार्यक्रम में भंडारे की संयोजक रही डा रेनू वर्मा ने खुद अपने हाथो से राज्य सभा सांसद और नीरा शास्त्री के लिए भोजन परोसा उनके साथ अंजू श्रीवास्तव और रेनू भटनागर ने सहयोग किया Iभगवान् चित्रगुप्त भजन संध्या में कानुपर से लल्लन श्रीवास्तव , ग़ाज़ियाबाद से अशोक श्रीवास्तव , रोमी माथुर ,सुनील सक्सेना अतुल चित्रगुप्त फाउंडेशन आफ इंडिया के अतुल श्रीवास्तव, नोएडा से अम्बुज सक्सेना, एवं पत्रकार अनिल श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अरुण, सीनियर ममता, बृजेश, प्रीति जी, आशीष अस्थाना, अंजू श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल शामिल रहे Iइसके साथ ही कुमारी फाल्गुनी, वैभव, उत्कर्ष,उत्कर्ष सेक्टर 82,प्रांसुल, प्रियांशी, वैभव एसोसिएट्स परिवार से पूनम,अमन, पंकज, सोनू ने कार्यक्रम वयवस्था को संभालने में प्रमुख भूमिका निभाई Iभजन संध्या के आगे के कार्यक्रम के लिए श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल के आशु भटनागर ने सभी से अपील की की अगर वो अपने क्षेत्र में भगवान् चित्रगुप्त की भजन संध्या को करवाना चाहते हैं तो तो आयोजन एवं व्यवस्था के सभी प्रकार के सहयोग और मार्गदर्शन श्री चित्रगुप्त संत्संग मंडल करता रहेगा I भजन संध्या का मुख्य उद्देश्य नए उभरते संस्थाओं और लोगो के साथ भगवान चित्रगुप्त का प्रचार करना है I उन्होंने डा रेनू वर्मा का भंडारों में हो रहे अदिव्तीय सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया और उम्मीद की आगे भी ऐसे ही उनका सहयोग प्राप्त होता रहेगादेखिये कार्यक्रम की झलकिया
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,






































