ABKM (KADOM) की मथुरा में बैठक आज, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने राष्ट्रीय महामंत्री विश्व विमोहन की अनुपस्थिति के है कई मायने
कायस्थ खबर डेस्क I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (कडोम)की एक बैठक आज मथुरा में होने जा रही है जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कान्त सहाय भी शामिल हो रहे है लेकिन इसकी ख़ास बात ये है की देश भर के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के बीच राष्ट्रीय महामंत्री विश्व विमोहन कुलश्रेष्ठ इसमें नहीं होंगे I जिसको देखते हुए लोगो का कहना है की कहीं ये बैठक बीते काफी समय से राष्ट्रीय महामंत्री के खिलाफ महासभा में उठती आवाजों के लिए बुलाई गयी मीटिंग तो नहीं हैगौरतलब है की पिछले काफी दिनों से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में राष्ट्रीय महामंत्री के कार्यो को लेकर काफी विरोध की स्थिति है जिसके लिए तमाम लोग विरोध जाता चुके है और यदा कदा उनके खिलाफ खबरे भी आती रहती है , बीते दिनों एक उनकी ही एक मीटिंग के बाद एक प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष के भी महासभा छोड़ने की बाते सामने आई थी , महासभा के सूत्रों का कहना है की वो महिला इतनी नाराज थी की दिल्ली महासभा के समस्त व्हात्सप्प ग्रुप तक छोड़ दिए थे Iइन्ही सब बातो को लेकर मथुरा में इस बैठक को बुलाया गया है जिसमे राष्ट्रीय महामंत्री को छोड़कर सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे ऐसे में कायस्थ सभा कडोम के भविष्य के फैसले को लाकर समाज की निगाहें रहेंगी I
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
