
कायस्थ शिरोमणि गीतऋषि गोपाल दास नीरज के नाम पर होगा लखनऊ में गोमती नगर के एक चौक का नाम “अब नीरज चौक”
कायस्थ खबर डेस्क I कायस्थ शिरोमणि गीतऋषि गोपाल दास नीरज जी के नाम पर लखनऊ में गोमती नगर के एक चौक का नाम "अब नीरज चौक" होगा I विवेकानंद समता फाउंडेशन द्वारा आज एक 'शाम नीरज के नाम' में लखनऊ के यशपाल सभागार आयोजित किया गया जिसमे सर्वेश अस्थाना ने नगर प्रमुख संयुक्ता भाटिया से गोमतीनगर के एक चिन्हित चौराहे का नाम नीरज चौक रखने की मांग की। जिस पर नगर प्रमुख ने तत्काल यह मांग मान ली और उस चौराहे का नाम नीरज जी के नाम।पर रखने की स्वीकृति दे दी।आगामी 4 जनवरी को नीरज जी के जन्मदिन पर, विपुल खंड 3 से जनेश्वर मिश्र पार्क को जाने वाली सड़क के चौराहे का नाम नीरज चौकरखने के अवसर पर भव्य समारोह एवं कविसम्मेलन होगा।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

