कायस्थ खबर डेस्क I दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा सेक्टर-46 स्थित कॉमर्शियल ग्राउंड में शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की जन अधिकार रैली का आयोजन हुआ जिसमे बीजेपी के बागी नेता और कायस्थ शिरोमणि शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा की मौजूदगी ने राजनीती में एक बार फिर हलचल मचा दी Iशत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि, 'मैं मन की बात नहीं, दिल की बात करता हूं। मैं भाजपा में रहकर भी जनहित की बात करता हूं। भले ही आप कहते हो कि मैं बीजेपी का हूं लेकिन सबसे पहले मैं भारत का नागरिक हूं। पार्टी से पहले देश है ।मैं न अरविंद केजरीवाल जैसा काबिल हूं, न यशवंत सिन्हा जैसा स्टेट्समैन हूं और न ही मेरा 56 इंच का सीना है।नोटबंदी से नहीं उबरे तो आपने जीएसटी लगा दिया। जीएसटी हमें नहीं समझ आ रहा तो आम जनता को क्या आएगा। अच्छे दिनों का ठेका फेल हो गया है। जनता की बात करना और सच बोलना अगर बगावत है तो हां मैं बागी हूं।'
जनता झूठ बोलने वालों को जवाब देगीः यशवंत सिन्हाकार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने जहां कुछ नेताओं पर झूठ बोलकर राजनीति बदलने का आरोप लगाया। यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश की राजनीति बदल रही है। यह बदलाव कुछ नेताओं के झूठ बोलने की आदत की वजह से आया है। भारत की जनता सब जानती है, वह झूठ बोलने वालों को जल्द जवाब देगी।उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगर मोदी अगली बार भी जीत गए तो भीख मांगने को भी रोजगार की श्रेणी में रख देंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा पटना से चुनाव लड़ रहे है, यशवंत सिन्हा को अरविन्द ने दिया आप से लड़ने का आफर केजरीवाल ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा, ‘शत्रुघ्न जी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है।’ बता दें कि बिहार के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आए दिन अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलने के लिए चर्चा में रहते हैं।अरविंद केजरीवाल ने पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील करते हुए कहा, ‘कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सर, मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फिर कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें।’
बारिश ने बिगाड़ा सभा का मोहोल
इससे पहले बारिश ने सभा का मोहोळ कुछ देर के लिए बिगड़ दिया I अचानक आई बारिश से माइक बंद हो गये I इसी बीच एक महिला ने आप नेताओं पर कई आरोप भी लगाए , कार्यक्रम में आप नेता उस महिला को मानाने में लगे रहे I वहीं सभा में आप कार्यकर्ताओं के मोबाइल भी गायब हो गये जिसके लिए मंच से बार उनको लौटाए जाने की घोषणा भी होती रही
आप की राय
आप की राय