
गाँधी जी व शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट ने चलाया सफाई अभियान
कायस्थ खबर डेस्क I श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान में सेक्टर 55 की सफाई का दूसरा चरण पूरा किया । गाँधी जी व शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर , सेक्टर 55 में संस्था द्वारा सफाई अभियान चलाया व 27 वरिष्ठ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।सफाई के दौरान मच्छरों को मारने के लिए फोगिंग की गई व नालियों में स्प्रे किया गया I इस दौरान सेक्टर के 27 वरिष्ठ सफाई कर्मचारियों को हमारी संस्था ने उनके सहयोग के लिए उनको शाल, कम्बल, व फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया | अभियान के दौरान सभी को नाश्ता भी कराया गया I कार्यक्रम का समापन A ब्लाक मार्किट में राष्ट्रीय गान के द्वारा हुआ Iइस सफाई अभियान के दौरान समाज सेवी ज्योति सक्सेना, संजीव माथुर, अंजनी कुमार, मास्टर ज्ञानेश, मास्टर सर्वेश आदि ने सहयोग किया
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
