
राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच ने बारीडीह और धनबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम् देश के दूसरे प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया
राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के केंद्रीय मुख्यालय बारीडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम् देश के दूसरे प्रधानमन्त्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया।मंच के द्वारा पूरे झारखंड के जिला इकाई द्वारा इसे बहुत ही सादगी और सौहाद्रपूर्ण बतावरण में अपने अपने घर में मनाए जाने का निर्णय लिया गया था।जिसके तहत आज यह कार्यक्रम जमशेदपुर में भी रखा गया।सभी सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। लोगो को संबोधित करते हुए मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के परिसर में लाल बहादुर शास्त्री जी का प्रतिमा लगाई जाने की मांग जिला कलेक्टर से और मुख्यमंत्री से करेंगे।कार्यक्रम में सूरज कुमार ,विनय वर्मा, संतोष लाल ,राहुल सिन्हा,दीपक कुमार ,राकेश भूषण ,प्रीति सिन्हा,अर्चना सिन्हा दीपक श्रीवास्तव सहित अन्य चित्रांश मौजूद थे।धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक श्री विनय वर्मा ने किया।राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच धनबाद जिला इकाई द्वारा सादगी से घर पर मनाया गया। जिसमें प्रदेश संयोजक श्री अजय सिंहा ,जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा , कौशल सिन्हा एवम् अन्य लोग शामिल हुए।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
