
कायस्थ पाठशाला चुनाव : मौजूदा तंत्र नहीं चाहता है की कोई शक्ति शाली उम्मीदवार उनके सामने आये, इन आरोपों से कुमार नारायण और डा विवेक एक साथ की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस के क्या है मायने
कायस्थ खबर डेस्क I महानवमी को प्रयागराज में एक प्रेस कांफ्रेंस हुई जिसमे अध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लढ़ रहे दो प्रत्याशी कुमार नारायण और डा विवेक श्रीवास्तव एक साथ एक मंच पर दिखाई दिए I इस प्रेस कांफ्रेस को जिस तरह उनके अलावा वरिष्ठ यूनियन लीडर कृपा शंकर श्रीवास्तव , रविन्द्र श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह के ख़ास धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया, उससे प्रयागराज में केपी ट्रस्ट के समीकरण एक नयी दिशा में जाते दिख रहे हैकायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार इस प्रेस कांफ्रेंस में जहाँ इन दोनों उम्मीदवारों ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंता जताई और उसे असंवैधानिक तक कह दिया , तो इसका असर चुनावी प्रक्रिया पर पड़ेगा ही पड़ेगा I इस प्रेस कांफ्रेस में कुमार नारायण ने आरोप लगाते हुए कहा की मौजूदा तंत्र नहीं चाहता है की कोई शक्ति शाली उम्मीदवार उनके सामने ना आ जाये इसके लिए नयी संशोधित नियमवाली से चुनाव कराये जा रहे है , वहीं चुनाव में एफिडेविट मांगे जाने से डा विवेक भी सहमत नहीं दिखे Iइस प्रेस कांफ्रेस से प्रत्याशियों का और इस पुरे चुनाव में न्यास्धारियो में भ्रम की स्थिति है और उनको भी लग रहा है की इस सब में सभी के ३० -४० लाख रूपए बर्बाद हो जायेगे Iऐसे में बड़ा सवाल ये है की क्या केपी ट्रस्ट में चुनाव लढ़ रहे प्रत्याशियों को मौजूदा तंत्र से कोई डर लग रहा है या फिर वो मान कर चल रहे है कि जिस तरह से चुनावी प्रक्रिया को किया जा रहा है उससे ये चुनाव जीतने की स्थिति में भी कहीं अदालती कार्यवाही में ना फंस जाए I ऐसे में चुनाव को लेकर उनकी आशंकाए अगर सही साबित हुई तो क्या उनके खर्च हुए पैसे की बर्बादी और नयास्धारियो में ट्रस्ट के प्रति उपेक्षा का भाव तो नहीं उत्पन्न हो जायेगाबहराल दोनों ही स्थिति में प्रयागराज में इस सबसे बड़े शैक्षिक ट्रस्ट का भविष्य अभी फिलहाल तो डांवाडोल लग रहा है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

स्वर्गीय राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी की छवि की ऐसी दुर्दशा करना कायस्थ समाज के अतिरिक्त भारत के एक निष्ठावान तथा समर्पित देशभक्त का अपमान है, जिसके लिए बिहार शासन को अविलंब आवश्यक कदम उठाकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिये।