
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने मथुरा मंदिर को डेढ़ लाख रूपए मदद का वादा किया पूर्ण
कायस्थ खबर डेस्क I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय ने मथुरा मंदिर को डेढ़ लाख रूपए मदद का वादा पूर्ण कर दिया है I इसकी जानकारी मंदिर से जुड़े एस. एस. जौहरी ने दी I बता दें कि 17 सितम्बर,2018 राधाष्ठमी के पावन दिवस पर नीलकंठेश्वर महादेब मन्दिर के जीर्णोद्धार हेतु बृज के विदुव्त सन्तजनों महामण्डलेश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद जी महामण्डलेश्वर श्री नवलगिरि जी तथा अयोध्या रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महामण्डलेश्वर श्री नृत्यगोपालदास जी के सानिध्य में भूमिपूजन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआइसी अबसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविनंदन सहाय जी ने कोलकता से आकर भूमिपूजन में सहभगिता करते हुए संकल्प लिया था कि जीर्णोद्धार यज्ञ में एक लाख इक्यावन हज़ार रुपये की आहुति प्रदान करेंगे, समयावश उन्हें उसी समय अमेरिका जाना पड़ा वहाँ से वापस आकर उन्होंने अब अपना संकल्प पूर्ण करते हुए , आर टी जी एस के माध्यम से एक लाख इक्यावन हज़ार ,श्री नीलकंठेश्वर महादेब ट्रस्ट मथुरा के खाते में जमा कराया।रविनंदन सहाय के इस कार्य की ट्रस्ट की ओर से भूरि भूरि प्रशंसा की गयी
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
