महिला प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पडी से चौधरी कैम्प मुसीबत में, कल्पना श्रीवास्तव ने प्रखर श्रीवास्तव के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के दिया संकेत
कायस्थ पाठशाला में चुनावों में महिला प्रत्याशी को लेकर सोशल मीडिया में की गयी अभद्र टिप्पडी पर अब समाज के लोगो का गुस्सा दिखाई देने लगा है I कायस्थ खबर को दी जानकारी में कायस्थ पाठशाला अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि उनको लेकर चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह के समर्थक प्रखर श्रीवास्तव ने एक अपमान जनक टिप्पडी व्हाट्सएप्प ग्रुप में की I ये कायस्थ परिवार का चुनाव है , हम सब एक ही समाज के लोग है ऐसे में कोई नयी उम्र का बदतमीज लड़का अगर इस तरह शब्दों को लिखा है तो आज शाम को इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए वो वरिष्ठ वकील टीपी सिंह से मिल रही है जिसके बाद इस संदर्भ में फैसला लिया जाएगाउन्होंने इसको सिर्फ अपना ही नहीं , समाज की सभी महिलाओं का भी अपमान बताया है I उन्होंने कहा की हम सभी के घर में माताए बहने है , क्या उनके लिए भी ऐसे शब्द बर्दाश्त किये जायेंगेवहीं इस पुरे प्रकरण में सोशल मीडिया पर कोठी के समर्थक प्रखर श्रीवास्तव सिर्फ सफाई दे रहे है की उन्होंने उस संदर्भ में नहीं लिखा था I ऐसे में एक महिला को लेकर की गयी ये टिप्पडी क्या चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह को नुक्सान पहुंचाएगी ये देखना बाकी रहेगावहीं इस मसले को लेकर कार्यकारणी सदस्य चुनाव लड़ रहे पंकज श्रीवास्तव , सतीश श्रीवास्तव और अनीता श्रीवास्तव ने भी इस मामले कल्पना श्रीवास्तव के साथ खड़े होने की बात कही है
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
