
कांग्रेसी नेता सुबोध कान्त सहाय के बिगड़े बोल, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदारी हैं, कायस्थ समाज के युवाओं ने सुबोध को अपना नेता मानने से किया मना
कायस्थ खबर डेस्क I ५ राज्यों के चुनावों में इस बार राजनीती इन कदर निचले स्तर पर आयेगी इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की जुबान भी कल काबू में नहीं रही उन्होंने मर्याद की सारी सीमाए तोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदारी हैं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री जमूरे। मदारी बन कर प्रधानमंत्री ने देश की जनता को केवल छलने का काम किया है।इसके बाद से ही कायस्थ समाज के एक बड़ा हिस्सा सुबोध कान्त सहाय के इस बयान पर एतराज जता रहा है I राजनीती में कायस्थ समाज का कोई नेता इस स्तर तक गिर जाएगा ये सोचा भी नहीं था I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रास्ट्रीय अध्यक्ष बन्ने के बाद से ही सुबोध कान्त सहाय विवादों में रहे है कायस्थों को लेकर (KADOM ) जैसे विचारों के कारण समाज उनको पहले ही अपना नेता मानने से इनकार कर चूका है I ऐसे में सुबोध कान्त सहाय के इस नए बयान के बाद समाज के युवाओं का आक्रोश चरम पर है I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
