
ब्रेकिंग न्यूज़ : कायस्थों का सौदा कांग्रेस से कर सकते है अभाकाम के अध्यक्ष सुबोध कान्त सहाय, प्रियंका वाड्रा के राजनैतिक अवतरण के बाद लखनऊ में इसी महीने हो सकता है बड़ा कार्यक्रम
कायस्थ खबर डेस्क I अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देश भर के कायस्थों का सबसे बड़ा और पुराना संगठन है इस दावे के साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पर दावेदारी को लेकर कई गुटों में सर फुत्टोबल जारी है I आज देखा जाए तो चार चार अभाकाम जिनके राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रमश सुबोध कान्त सहाय , रवि नंदन सहाय , मनीष श्रीवास्तव और योगेन्द्र श्रीवास्तव ही अपने असली होने का दावा करते रहे हैऐसे में पूर्व कांग्रेसी मंत्री रहे सुबोध कान्त सहाय गुट कांग्रेस के प्रचार के लिए लखनऊ में एक बड़ा कायस्थ कार्यक्रम करने की योजना बना चुके है I कायस्थ खबर को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका वाड्रा को आगे करके कांग्रेस पहले ही उत्तर प्रदेश में अपनी राजनैतिक पारी शुरू कर चुकी है I लेकिन उत्तर प्रदेश में कायस्थ समाज बीते २० सालो से भाजपा का समर्पित वोटर है Iऐसे में कांग्रेस के लिए कायस्थों का जाती के तोर पर भावनात्मक झुकाव कांग्रेस के लिए करने का जिम्मा कांग्रेस में पूर्व में मंत्री रहे सुबोध कान्त सहाय को सौंपा गया है I जिसके बाद बेहद ही गुपचुप तरीके से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा करने वाले सुबोध कान्त सहाय के साथ इस गुट ने कायस्थ अधिवेशन और सभा के नाम पर कायस्थों का सौदा कांग्रेस से करने का काम शुरू कर दिया है I लखनऊ में इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है बस कांग्रेस आलाकमान से हरी झंडी मिलते ही डेट की घोषणा कर दी जायेगी Iकायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार जहाँ एक और कांग्रेसी नेता सुबोध कान्त सहाय वहां कायस्थों की भीड़ को कांग्रेस के साथ दिखा कर आलाकमान को खुश करने के फेर में है वहीं कायस्थों को भावनात्मक तोर पर सुबोध कान्त सहाय को टिकट मिल सकता है कह कर कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की जायेगीआपको बता दें की पहले भी सुबोध कान्त सहाय अभाकाम के जातीय अधिवेशन में KADOM के जरिये कायस्थों को आदिवादी , दलित , ओबीसी और मुसलमानो से सम्बन्ध रखने की वकालत कर चुके है जिसके बाद समाज में उनका काफी विरोध हुआ था I सुबोध कान्त सहाय के राष्ट्रीय महामन्त्री और राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष का भी समाज में पहली ही काफी विरोध रहा है I मजेदार बात है की वक बार हटाई जा चुकी कथित राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के पति गुजरात में गुजरात कायस्थ महासभा अलग चला रहे है ऐसे में ये गुट किस आधार पर महिला अध्यक्ष को नहीं हटाया इसकी चर्चा समाज में हमेशा ही होती हैदरअसल बीजेपी में बीते समय में कायस्थों को उत्तर प्रदेश में प्रमुख स्थान देने में बीजेपी आगे रही है सिद्धार्थ नाथ सिंह को बीजेपी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ मंत्री बना चुकी है, बरेली से विधायक अरुण कुमार को विधायक दल का नेता तो महेश चन्द्र श्रीवास्तव को काशी प्रांत का प्रमुख बना चुकी है I वहीं कायस्थ वृन्द की एक प्रमुख नेत्री डा ज्योति श्रीवास्तव को नरेंद्र मोदी विचार मंच का राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाया जा चूका है I इनके अलावा लाल बहादुर शास्त्री की पुत्र वध नीरा शास्त्री भी बीजेपी से ही जुडी है I ऐसे आयतित नेता को आगे करके कांग्रेस के लिए कायस्थों वोटो की सौदेबाजी करने की कोशिश की जा रही हैवहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा २१५० के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने भी एक वोटिंग कैम्पन लांच किया है जिसमे सुबोध कान्त सहाय और मनीष श्रीवास्तव में कायस्थ किसके साथ है जैसे सवाल उठाये गये हैअखिल भारतीय कायस्थ महासभा के एक और राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र श्रीवास्तव ने कायस्थों को किसी एक दल के लिए इस तरह बेचने को बहुत दुखद बताया है I उन्होंने कहा की कायस्थ समाज जागरूक समाज है और अपना वोट ऐसे नेताओ के चलते नहीं बदल सकता हैऐसे में अब देखना रोचक ये रहेगा की क्या वाकई फरवरी में लखनऊ की हलचल कांग्रेस को फायदा पहुंचाएगी या फिर कायस्थ समाज इसका मुह तोड़ जबाब देगा
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
