
नहीं रहे चरखा समिति की अध्यक्ष तारा सिन्हा के पति डा. आरएन सिन्हा, मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
मुरली मनोहर श्रीवास्तव I प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद की पोती एवं कदमकुआं महिला चरखा समिति की अध्यक्ष डॉ तारा सिन्हा के पति डा. आरएन सिन्हा का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने डा. सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक प्रख्यात समाजसेवी और महान चिकित्सक थे। समाज और गरीबों के लिए किये गए कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। बिहार ने एक महान चिकित्सक खो दिया।
कौन है डा. आरएन सिन्हाडा. आरएन सिन्हा प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू के बड़े बेटे मृत्युंजय प्रसाद और उनकी पत्नी विद्यावती की चौथी बेटी तारा सिन्हा के पति थे। वे नेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सक थे। उन्होंने डाक्टरी पेशे के दौरान कई चुनौतियों का सामना किया। वे गरीबों, मजलूमों की सेवा के लिए याद किये जायेंगे।मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भेजा शोक सन्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की पोती एवं महिला चरखा समिति कदम कुआं की अध्यक्ष डॉ तारा सिन्हा के पति डॉ राजेन्द्र सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रसिद्ध समाजसेवी थे सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनकी गहरी दिलचस्पी थी और इसके लिए वे संतृत प्रयत्नशील रहे है। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परियोजना एवं प्रशंसकों को दु:ख इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
