भगवान चित्रगुप्त के अनन्य भक्त महान ज्योतिषाचार्य, आध्यत्मिक चिंतक, कायस्थ समाज को उच्च शिखर पर लाने हेतु प्रयासरत परमादरणीय रवीश रॉय जी गौड़ मन्दसौर का आज दिनांक 19 अप्रैल को शाम 5.30 बजे ह्रदयघात से देहांत हो गया है।
श्री रवीश राय सर्वसमाज मंदसौर अध्यक्ष, कायस्थ समाज मंदसौर अध्यक्ष, श्रीचित्रगुप्त शोध चिंतन के संस्थापक एवम संरक्षक, श्रीचित्रगुप्त ज्ञाता, श्रीचित्रगुप्त जी के अनन्य भक्त, महान ज्योतिषाचार्य, आध्यत्मिक चिंतक थे । भगवान चित्रगुप्त पर तमाम शोध उन्होंने किए और समाज के सामने भी लाए थे। कायस्थ खबर को संचालित करने वालें ब्रह्माम मीडिया समूह के साथ लगातार धार्मिक विषयों पर लिखते रहते थे। कायस्थ खबर के अलावा समूह के शरणाम टीवी और एनसीआर खबर पर उनके कालम लगातार आते थे
उनका जाना कायस्थ समाज की बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई असम्भव है। परमपिता ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि परमादरणीय रविश जी को बैकुंठ में स्थान दे और उनके परिवार तथा सेवको को यह गम्भीर संकट सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शांति
।। Kayasth Khabar ।। no 1 Kayasth Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayasth News , Kayasth Khabar , no 1 Kayasth Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

