
दिग्विजय के खिलाफ भोपाल से बीजेपी से आलोक संजर की जगह चुनाव लड़ सकती है साध्वी प्रज्ञा
कायस्थ खबर डेस्क I मध्यप्रदेश में भोपाल की सीट पर सांसद आलोक संजर के टिकट को लेकर अब स्तिथि साफ़ होती नजर आ रही है I कांग्रेस से इस सीट पर दिग्विजय सिंह के आने के बाद इस सीट पर आलोक संजर का टिकट अब शायद ही बचे I कायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय के खिलाफ टिकट की मांग की हैसाध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह को एक दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने यूपीए सरकार के दौर में 'भगवा आतंकवाद' के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। इतना ही नहीं, दिग्विजय ने तो मुंबई के 26/11 हमले को 'आरएसएस की साजिश' बताने वाली एक किताब का विमोचन तक किया था। हालांकि, सच्चाई यह है कि मुंबई हमले को पाकिस्तानी आतंकियों ने अंजाम दिया था और एक आतंकवादी अजमल कसाब को तो जिंदा भी पकड़ा गया था, जिसे बाद में यूपीए सरकार के दौरान ही फांसी दी गई थी। शायद यही वजह है कि साध्वी प्रज्ञा चुनावी बिसात पर दिग्विजय सिंह को चुनौती देना चाहती हैं।कायस्थ समाज के लिए ये एक झटका ही है आलोक संजर बहुत पहले ही कायस्थ खबर से एक इंटरव्यू में कह चुके है की पार्टी ने उन्हें मौका दिया है और अगर वो इस सीट पर किसी और को भी लड़ाएंगी तो वो इसे पार्टी का आदेश ही मानेगे
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
