

पटना साहिब : रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थक भिड़ें, एयरपोर्ट पर जमकर चले लात घूंसे
कायस्थ खबर डेस्क I बीजेपी में सीट बंटवारे को लेकर अंदरुनी कलह और कायस्थ समाज के ही लोगो में आपसी द्वेष देखने को मिल रही है, सोशल मीडिया से चली लड़ाई अब ज़मीन पर हो रही है, मंगलवार को एयरपोर्ट पर अजीब-ओ-गरीब नजारा देखने को मिला I बीजेपी से इन दोनों बड़े कायस्थ नेताओ के समर्थकों के बीच जमकर लात घूंसे चलेलोकल मीडिया में आयी खबर के मुताबिक राज्य सभा सांसद आरके सिन्हा और पटना साहिब से बीजेपी के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के समर्थक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई I मामले इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचने पड़ा. काफी देर तक समर्थकों के बीच लात घूंसे का दौर चलता रहा. बताया जा रहा है कि रविशंकर को का स्वागत करने उनके समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन आरके सिन्हा के समर्थकों ने काला झंडा दिखाना शुरू कर दिया. फिर क्या था देखते ही देखते समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
