
बीजेपी छोड़ शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को देंगे टक्कर
कायस्थ खबर डेस्क , शत्रुघ्न सिन्हा आखिर कार विधिवत रूप से आज कांग्रेस में शामिल हो गये है उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जी का आध्यात्मिक, बौद्धिक और वैचारिक रूप से गांधी, नेहरू और सरदार पटेल से आत्मा का लगाव रहा , शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस प्रभारी ने कहा मैं शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस में स्वागत करता हूं , केसी वेणुगोपाल ने कहा शत्रुघ्न सिन्हा का कांग्रेस परिवार में स्वागतइसके साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने आज बीजेपी में अपने दर्द को भी खुल कर कहा I उन्होंने कहा भाजपा में जिन उद्देश्यों के साथ आया था आज वो उससे भटक गयी है I भाजपा वन मैंन आर्मी टू मेन शो हो गया है I उन्होंने मंत्री ना बनाये जाने के दर्द को भी आज खुल कर बताया की मुझे मंत्री नहीं बनाया लेकिन जिनको बनाया वो भी कोई फैसला नहीं ले सकतेबीजेपी में सभी बड़े लोगो का अपमान हुआ है लाल कृष्ण आडवाणी तक को वहां जिस तरह अपमानित किया गया , उन्होका दर्द भी आप २ दिन पहले आये ब्लॉग में देखिये I व्यक्ति के बड़ी पार्टी , पार्टी से बड़ा देश , यही तो सब होना चाहए उन्होंने कहा की मैंने कभी डील अपने लिए तो की नहीं सब देश के लिए ही कहा हैउन्होंने नोट बंदी पर भी आज सवाल उठाये उन्होंने कहा की कैसे इससे गरीब आदमी प्रभावित हुआ I महिलाओं बच्चे के पैसे जो उन्होंने बुरे वक्त के लिए छिपा कर रखे हुए थे सब हवा हवाई हो गये I कितने लोगो नोटबंदी की म्रत्यु हो गयी
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
