टिकट ना देने से पटना मे कायस्थ समाज मे आक्रोश, आर के सिन्हा के घर पर भी प्रदर्शन की खबरे
बिहार मे कायस्थ समाज ने लगभग सभी दलों द्वारा कायस्थ समाज को टिकट देने के मामले हाशिए पर रखने को लेकर आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है I आक्रोश का असर किस कदर है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है की बीजेपी से राज्य सभा सांसद और प्रमुख कायस्थ नेता आर के सिन्हा जैसे ही आज पटना पहुंचे उन्हें वहां पुरे बिहार से विभिन्न कायस्थ संगठनो के सैकड़ो लोगो ने घेर लिया I और उन्हें बिहार मे हुए कायस्थ समाज के अन्याय को लेकर रोष प्रकट करने लगे I इस पर श्री सिन्हा ने उन्हें शाम को उनके आवास पर आ कर मिलने को कहा Iशाम ७ बजे ही विभिन्न दलों के कायस्थ नेता अभाकाम के डा निर्मल कुमार श्रीवास्तव , गोविन्द नारायन मालिक , राजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री सुदीप वर्मा , नीता सिन्हा ,रास्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के कुमार अनुपम ,क्रांतिक्रारी कायस्थ विकास मोर्चा के अध्यक्ष , राजद के आशीष सिन्हा , कांग्रेस के दीपक कुमार की अगुवाई मे लगभग १५० के करीब श्री सिन्हा के आवास पर पहुंचे और श्री सिन्हा से कायस्थ समाज के साथ हुए इस भेदभाव पर अपनी हताशा को जाहिर किया और मार्गदर्शन की मांग कीसूत्रों की माने तो श्री सिन्हा को भी अचानक हुए इस विरोध की आशा नहीं थी उन्होंने स्थिति को समझते हुए सभी को समझाया की वो इस बार भाजपा की चुनावी समीति मे नहीं थे हाँ उनके यहाँ उसकी बैठक जरुर हुई थी जिसके सभी इंतजाम उनके सपुत्र ऋतुराज ने उनकी अनुपस्थ्ती मे किया था क्योंकि इस बार पार्टी का वार रूम यही है फिर भी उन्होंने अपने स्तर से कुछ लोगो के लिए पहले रास्ट्रीय नेत्रत्व को बताया था की ये कायस्थ समाज के महत्र्व्पूर्ण नेता है , और उनके बारे लिखित रूप मे अमित शाह को भी भेजा था I मगर अब टिकट बाँटे जा चुके है , इस पर कार्यक्रताओ के भड़कने को देखते हुए श्री सिन्हा ने उन्हें आश्वासन दिया की वो एक बार फिर से हाईकमान से बात करेंगेकायस्थ खबर को इसके बाद हुई कुछ रणनीतियो पर भी खबर मिली है जिसमे ये तय किया गया है की कायस्थ समाज भाजपा एवं सभी रास्ट्रीय दलों से खड़े हुए कायस्थ प्रत्याशियो को जिताने की पूरी तैयारी करे I रीजनल और निर्दलीय कायस्थ उम्मीदवारों को उनके जीतने के स्थिति मे उनका पूरा साथ डे और जिताने के लिए साथ खड़े हो I इसके बाद कुछ सीटो पर अगर १ से अधिक उम्मीदवार है तो समाज के लोग एक कमिटी बना कर किसी एक सक्षम और अच्छे कायस्थ उम्मीदवार के पक्ष मे फतवा जारी करे और बाकी उम्मीदवार को उसके पक्ष मे पीछे हटने को राजी करे Iकायस्थ खबर के सूत्रों की माने तो कल भी कुछ नेता आर के सिन्हा से मिलने के लिए उनके घर आ सकते है जिनमे जद यू और राजद समेत सभी दलों से जुड़े नेता है I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
