
अपमान : मोदी नहीं गये विजयघाट , परिवार सहित कायस्थ समाज ने जताया विरोध
पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रधान्जली पर विवाद खड़ा हो गया है I प्रधानमन्त्री नरेंद्रमोदी ने शास्त्री जी की समाधि विजयघाट पर जाकर उन्हें श्रधान्जली नहीं दी I जिस पर कायस्थ समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है Iसोशल मीडिया पर आदित्य श्रीवास्तव लिखते है समस्त कायस्थ बीजेपी के पीछे खड़ा होता है और प्रधानमंत्री कायस्थ समाज के आदर्श नेता और पूर्व प्रधानमन्त्री को इग्नोर कर देते है I कायस्थ समाज ऐसा अपमान अब बर्दास्त नहीं करेगालखनऊ से कमल किशोर श्रीवास्तव सवाल करते है कि 2 अक्तूबर को शास्त्री जी को बहुत कम लोग याद करते हैं आखिर क्यों??ये निश्चित ही सरकारी उपेक्षा कहा जा सकता है। मोदी सरकार को चाहिए था कि २. अक्तूबर को शास्त्री जी के नाम पर किसान सम्बन्धी कोई कार्यक्रम करना चाहिए था जैसा कल सफाई के लिए हो रहा हैबीजेपी से जुड़े कई कायस्थ नेता भी दबी जुबान मे ही सही इसका विरोध कर रहे है इधर शास्त्री जी के परिवार ने भी इस पर एतराज जताया है और इसे गलत बताया हैएबीपी न्यूज़ के अनुसार शास्त्री जी के परिजनों ने कहा की ऐसा ५० सालो मे पहली बार हुआ है की कोई प्रधानमंत्री शास्त्री जी की समाधि पर नहीं गया है I ये बेहद दुखद है Iलाल बहादुर शास्त्री के पुत्र श्री अनिल शास्त्री ने इस पर कहा की मुझे नहीं पता कि पीएम मोदी शास्त्री जी की समाधि पर क्यों नहीं गए लेकिन यह पहली बार है जब कोई पीएम वहां नहीं गया
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
