
शम्भू शरण सिन्हा, रांची जिलाध्यक्ष एवं अनूप वर्मा रांची जिला महामंत्री बने
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के आज दिनांक 2/4/2015 को कश्यप काम्प्लेक्स अशोकनगर में प्रदेश अध्यक्ष महथा ब्रज भूषण सिन्हा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्य समिती की बैठक में शम्भू शरण सिन्हा, रांची जिलाध्यक्ष एवं अनूप वर्मा रांची जिला महामंत्री, समर श्रीवास्तव धनबाद जिलाध्यक्ष तथा अरविन्द कुमार सिन्हा धनबाद जिला महामंत्री, सुशील कुमार पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष एवं डॉ. मनोज कुमार सिन्हा जिला महामंत्री, ब्रह्मदेव प्रसाद कोडरमा जिलाध्यक्ष तथा मनोज सहाय पिंकू कोडरमा जिला महामंत्री तथा श्रीमती सुषमा सहाय को प्रखण्ड अध्यक्ष, टाटीसिलवई के मनोनयन पर मुहर लगा दी गई.
इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया. जिसमे प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार लाल, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. जे पी श्रीवास्तव, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी कैलाश लाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती बरखा सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष (मीडिया),रतन लाल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बिहारी प्रसाद , कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर प्रसाद, प्रदेश युवा अध्यक्ष सौरभ अम्बष्ठ, प्रदेश सचिव (शिक्षा प्रकोष्ठ) सुनील सिन्हा, प्रदेश सचिव (प्रचार) सूरज कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) अमित कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रखण्ड अध्यक्ष रातू रामकुमार सिन्हा, प्रदेश सह संगठन मंत्री नितेश कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, धनबाद एवं प्रदेश सचिव कोडरमा रौशन कुमार सिन्हा बने.
बैठक में पारित प्रस्ताव में झारखण्ड प्रदेश स्तर पर चित्रगुप्त परिवार की डायरेक्टरी प्रकाशित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. जिसमे विवाह योग्य कायस्थ समाज के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का बायोडाटा, निजी संस्थानों में नौकरी के लिए रिक्तियों, तथा शिक्षा हेतु कायस्थ समाज के गरीब बच्चों के लिए योजनायें भी होंगी. इसके लिए एक हेल्प लाइन भी खोली गई है जिसका मो. 9430753300 है. बैठक में उपरोक्त सभी सदस्यके अलावे जमशेदपुर से 9,कोडरमा से 11, धनबाद से 10 तथा रांची से 27 लोग उपस्थित हुए
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
