

यूपी चुनाव २०१७ : बड़े राजनैतिक दलों के मुकाबले में कहाँ है कायस्थ राजनैतिक दल ?
कायस्थ राजनैतिक दल जिसका शोर पिछले २ साल से कायस्थ समाज सुन रहा है , असल में सोशल मीडिया से बने ऐसे नेताओं के बडबोलेपण से ज्यदा कुछ नहीं साबित होने जा रहा है I ऐसे राजनैतिक दलों की ज़मीनी हकीकत इस कदर खोखली है की इनके चलते राजनैतिक दलों में कायस्थ नेताओं की स्थिति भी असरकारक नहीं हो पाती हैकायस्थ खबर ने जब इस बारे में पड़ताल की तो कई ऐसे सच सामने आये जिसने कायस्थ समाज के नाम पर राजनैतिक दल होने का दावा करने वाले ऐसे संगठनो की कलाई खोल दी है I सबसे बड़ी बात इस पड़ताल में ये निकल कर आई की कायस्थ समाज के नाम पर बने राजनैतिक दल १० -२० लोगो के ग्रुप से ज्यदा कुछ नहीं है I जो अपनी बड़ी बड़ी बातो से कायस्थ युवाओं को ज़रूर भ्रमित कर लेते हैं I इनके लिए राजनैतिक दल को चलाने के लिए चंदे की डिमांड रखना जैसी बातें ही होती है Iकायस्थ समाज के नाम पर सुबह शाम दल चलाने का दावा करने वाले ऐसे नेता कभी ५००० लोगो की ऐसी भीड़ की रैली तक नहीं कर पाते है जिससे राजनैतिक दलों को ज़मीनी तोर पर इनसे कोई ख़तरा या प्रतिस्पर्धा महसूस हो सके I कहने वाले तो यहाँ तक कहते है की सतारूढ़ दलों के डमी भर है I जिनसे उसके विरोधी दलों के वोटो को काटा जा सके Iसबसे बड़ा सवाल ऐसे जातीय अस्मिता का दावा करने वाले दलों की कायस्थ समाज के प्रतिबधता की है , हमेशा कायस्थ दलों के हित की बात करने वाले ये राजनैतिक दल जब कायस्थ समाज से अलग बात करते है तो वहां जाती की बात को ही नकारते दीखते है या फिर दूसरी जातियों के बीच उन्ही की पार्टी होने का दावा करते है Iऐसे में कायस्थ समाज को क्या अब ऐसे दलों के साथ रहना चाह्यी या फिर विभिन्न कायस्थ दलों में अपनी अपनी जगह बनाने के प्रयास में लगे कायस्थ समाज के नेताओं के साथ खड़ा होना चाह्यी ?इन सब बातों का ज़बाब तो कायस्थ समाज को खुद ही तय करना होगा की कैसे वो राजनैतिक बिसात पर अपनी जाती के बिखरते स्वरूप को वापस ला सके

।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

Appne sahi likha kayasth khali social sites pr dikha rahe apni Rajnitik activities, Ek kayasth ko dusare k lia time nhi.. Sb bewkoof bn rahe apne aap se aur dusro ko bna rahe…