आने वाली नसलें तुम पे रश्क करेंगी हमअसरोंजब उनको ये ध्यान आयेगा तुमने फिराक को देखा था
उन्होंने इसके आगे उनकी ही एक ग़ज़ल के कुछ शेर इस अंदाज में पढ़े की लोगो बस तालियाँ ही बजाते रहे I
किसी का कौन हुआ यूँ तो उम्र भर फिर भीये हुस्न-ओ-इश्क सब तो धोका है मगर फिर भीफिराक की शामो की बैचनी को व्यक्त करते हुए शेर को भी उन्होंने पढ़ाशामें किसी को मांगती हैं आज भी 'फिराक' गो ज़िंदगी में यूं तो मुझे कोई कमी नहीं
इससे पहले संगत पंगत के पहले भाग में विभिन्न समाज सेवियों ने अपनी मासिक कार्यो की जानकारी दी I जिसमे सबसे पहले दिल्ली एन्स्सी आर में ३० सालो से समाज सेवा में लगे अशोक श्रीवास्तव (भूकन वाले ) ने अपने कार्यो की जानकारी दी और गाजियाबाद में अक्तूबर में होने वाली संगत पंगत के लिए सबको आमंत्रित किया I
राजन श्रीवास्तव ने किया दो बड़ी योजनाओं का खुलासा
इसके बाद श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष और संगत पंगत के संरक्षक राजन श्रीवास्तव ने नॉएडा में उनके द्वारा रोजाना गरीब लोगो के लिए ५ रूपए में खाना खिलाने की सेवा की जानकारी दी I उन्होंने १० वी और १२ वी में अच्छे मार्क्स लाने वाले छात्रो को स्कालरशिप देने की अपनी योजना के बारे में बताया I साथ ही इस अवसर पर उन्होंने गरीब कायस्थ समाज के लोगो के लिए बीमा योजना की भी घोषणा की I राजन ने इसके लिए बताया की जिन कायस्थ परिवारों की वार्षिक इनकम ३ लाख सालाना से कम है उनके बीमा का प्रीमियम श्री चित्रगुप्त सभा की और से राजन श्रीवास्तव द्वारा दिया जाएगा I
संगत पंगत मेडिकल विंग की होगी अपनी मेडिकल मोबाइल एम्बुलेन्स
मेडिकल क्षेत्र में गरीब कायस्थों के लिए प्रयासरत और संगत पंगत मेडिकल विंग की संयोजिका डा रेनू वर्मा में मेडिकल हेल्प , महिला स्वाबलंबन जैसी नयी योजनाओं के बारे में बताया I उनको रोकते हुए राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने डा रेनू के नेतृत्व में संगत पंगत दिल्ली के लिए मेडिकल मोबाइल एम्बुलेन्स की भी घोषणा की I जिसके बारे में डा रेनू ने बाते की ये नयी सुविधा २ अक्तूबर से शुरू हो जायेगी I उन्होंने संगत पंगत मेडिकल टीम के द्वारा किये गए प्रयासों पर कुछ लोगो के भ्रम और आलोचना करने वालो को आड़े हाथो लेते हुए ऐसे लोगो सकारात्मक रूप से समाज सेवा में आगे आने की अपील की I उन्होंने बताया की किस तरह से उनके पहले मेडिकल कैम्प के बाद कुछ लोग उसमे कायस्थ ब्लड डोनर के नाम गिनने लगे थे I उन्होंने कहा की संगत पंगत के जरिये हमारी कोशिश कायस्थ समाज के लोगो के लिए कार्य करने की है लेकिन अगर उसमे कोई और भी साथ आता है तो उसे लेकर बातें के करने की बजाय मुहीम से जुड़े ताभ्जी कायस्थ समाज आगे बढेगा
दैनिक समर्पण योजना और आदि चित्रगुप्त मंदिर से जुड़ने की अपील की
पटना से आये दैनिक समर्पण योजन के प्रमुख अरविन्द श्रीवास्तव ने भगवान् चित्रगुप्त के नाम से एक थाली निकालने की योजना का सुझाव दिया और उसके बराबर की राशि पटना स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर को दान देने की अपील की I पटना संगत पंगत के सुजीत वर्मा ने वहाँ की जा रही सामहिक विवाह कार्यक्रम के बारे में लोगो को बताया और श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर के ट्रस्टी बन्ने की अपील की I इस अवसर पर श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर के ट्रस्टी प्रशांत सिन्हा ने भगवान् चित्रगुप्त के बारे में जानकारी दी I साथ ही बैंक में कार्यक्रत सुशिल वर्मा ने लोगो से संगत पंगत के उद्देश्य के साथ जुड़ने की अपील की जिससे कायस्थ समाज और भी मजबूत हो सके I
इसके बाद श्री आर के सिन्हा ने राजन श्रीवास्तव और डा रेनू वर्मा के कार्यो की प्रशंसा करके हुए बाते की दोनों ही संकोच के कारण उनके द्वारा किये गए कार्यो को कम ही बताते है लेकिन कायस्थ समाज के लोगो को इन दोनों से ही प्रेरणा लेनी चाह्यी I
कार्यक्रम में लखनऊ से मनोज लाल , ग्रेटर नॉएडा से संजय श्रीवास्तव नाटी , न्यूज़ नेशन चैनल से संदीप श्रीवास्तव , दिल्ली से मनोज श्रीवास्तव , इन्दोर से राजेश निगम , बस्ती से अनिल खरे और इटावा से सक्सेना और पटना से कई गणमान्य कायस्थ समाज के लोग शामिल हुए I कार्यक्रम का आयोजन संगत पंगत की सह संयोजिका रत्ना सिन्हा के निर्देशन में निवेदिता निगम और संदीप दिवेदी ने की I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

