
यूपी चुनाव २०१७ : लखनऊ में कायस्थ स्वाभिमान सभा ने बीजेपी को दिया समर्थन , आर के सिन्हा भी समर्थन हेतु लखनऊ पहुंचे
कायस्थ खबर ब्यूरो I कायस्थ राजनीती और इसकी चुनावों के तीसरे दौर में आकर अब और भी रोचक हो गयी है I कायस्थ खबर को मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ में कायस्थ स्वाभिमान सभा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को कायस्थ समाज को वोट करने की अपील की है Iइससे जहा लखनऊ पश्चिम से बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश श्रीवास्तव को कायस्थों का समर्थन बना रहने की उम्मीद बढ़ गयी है वहीं अन्य सीटो पर कायस्थ प्रत्याशियों के लिए मुश्किल हो गयी है I लखनऊ में कायस्थ स्वाभिमान सभा के अरुण श्रीवास्तव एक जाना माना नाम है और किसी भी राष्ट्रीय कायस्थ संस्था के किसी भी गुट के मुकाबले उनका ज्यदा प्रभाव है I बीते दिनों उन्होंने कायस्थ समाज की कई मीटिंग करवाई है I गौरतलब है की नॉएडा में कायस्थ वोटर के टर्नअप ना होने पर बीजेपी ने आगामी सभी चरणों में कायस्थ नेताओं से संपर्क साधने शुरू कर दिए थेइधर बदलते घटनाक्रम में बीजेपी से राज्यसभा सांसद और कायस्थ नेता आज ही लखनऊ पहुँच चुके है और वहां उनका भी बीजेपी उम्मीदवारों का प्रचार करने की ही सुचना है I ऐसे में लखनऊ की सीटो पर आगे क्या समीकरण बनेगे तो २ दिन बाद होने वाले चुनावों के समय ही बताएगा I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
