असल मुद्दे छोड़ सजातीय विजातीय के मुद्दे पर उलझा कायस्थ समाज – आशु भटनागर
कायस्थ समाज में हफ्ते भर से कुछ लोग शोर मचाये हुए है की जिन लोगो ने विजातीय शादी कर ली है उनको समाज से बाहर कर दिया जाए , समाज में उनसे कोई रिश्ता ना रक्खा जाए I समाज के तमाम मुद्दों से इतर अचानक उठे इस मुद्दे को समाज में प्रभावहीन हो चुके नेताओं की एक बार फिर से सर्वमान्य नेता बन्ने की इच्छा ज्यदा बलवती है Iऐसे नेताओं को या तो हाशिये पर किया जा चुका है या फिर वो अब अपने नए संगठन और शादी की वेबसाइट चलाकर अपना कार्य कर रहे है I ऐसे में सजातीय और विजातीय के पक्ष में दोनों ही पक्षों के अपने अपने तर्क है I कुछ लोग खाप पंचायत वाले तरीके से समाज के ना सिर्फ लोगो बल्कि ऐसे परिवारों तक को दण्डित करने के तर्क दे रहे है Iहालांकि इस पुरे मुद्दे पर अभी तक ये तय नहीं हो पाया की विशुद्ध राजनैतिक लाभ के लिए उठाये जा रहे इस मुद्दे से हासिल क्या होना है I एक सज्जन कई दिन से सबकी वंशावली मांगते दिखाई जा रहे है तो दुसरे किसी पद पर विराजमान विजातीय शादी वाले नेता की ही पोल खोलने में लगे हैलेकिन इन सब से एक पेशेवर सुपारी लेकर काम करने वाले लोगो का समूह ऐसा भी है जो एक ग्रुप में किसी की बहन और माँ तक को गालियाँ देने से बाज नहीं रहे तो दुसरे ग्रुप में अपने राजनैतिक सुचिता के पाठ पढ़ा रहे है (ऐसे लोगो के भी समूह का पूरा पर्दाफ़ाश जल्द ही कायस्थ खबर पर होगा )लेकिन इस सब से बड़े सवाल कुछ और हैं की आखिर विजातीय शादी पर इतना सवाल क्यूँ ? सब जानते है की भगवान् चित्रगुप्त ने दो शादिया की जिसमे एक ब्राह्मण ऋषि कन्या और दूसरी राज कन्या थी I उनके बाद उनके १२ बेटो की भी शादिया नाग कन्याओं से हुई जो निच्शित तोर पर सजातीय तो नहीं थे I पौराणिक कहानियों की माने तो इसी रिश्ते के चलते महाभारत में नागराज तक्षक की पांड्वो से दुश्मनी के चलते सभी कायस्थ राजा कौरवो की तरफ से लढ़े Iइससे भी बड़ा सवाल ये है की आखिर राजनैतिक ताकत बन्ने के इस दौर में अगर आप ऐसे ही लोगो को समाज के निकालते रहे तो आपके साथ कौन खड़ा होगा I आपको अपनी छोटी कम्युनिटी के अस्तित्व को सोचना होगा ना की सबको बाहर निकाल कर समाज को शून्य की स्थिति पर ला देने की I आखिर इस बात की गारंटी भी कौन दे सकता है की कल को १००% शुद्ध रहे आप जैसे समाजसेवियों की अगली पीड़ी विजातीय शादी नहीं करेगी और अगर करेगी तो क्या आनर किलिंग की तर्ज पर आप उन्हें बाहर निकाल देंगेसमाज में विजातीय शादी करने वाले को अपमानित करने की जगह अगर आप उसको सम्मान दें तो शायद वो आपके लिए ज्यदा महत्वपूर्ण होगा I हाँ कुछ फैसले आप लोग कर सकते है , कुछ नियम बना सकते है कायस्थ पाठशाला की तरह I लेकिन वो भी संगठन के साथ ही बंधे रहेंगे I आपको पंजाबी और सरदार की तरह मिक्स होना पड़ेगा नहीं तो जल्द ही पूरी जाती का अस्तित्व खतरे में होगा Iअफ़सोस इस बात का है की जिस कायस्थ समाज ने सैकड़ो सालो से समाज को दिशा दी उसके चंद लोग आज स्वार्थवश ऐसी जातियों की खाप प्रणाली का समर्थन या फिर यूँ कहे की उनके पीछे जा रही है जिनको हम पिछड़ा समाज कहते है I इसलिए बुधिजीवियो की जाती कहे वाले लोगो थोडा ध्यान दें
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
