
“कायस्थवृंद” की उत्तराखंड संयोजिका (हल्द्वानी) मौली भटनागर कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल
कायस्थ खबर डेस्क I हल्द्वानी। दिल्ली से हल्द्वानी की ओर आ रहे "कायस्थवृंद" की उत्तराखंड संयोजिका (हल्द्वानी) मौली भटनागर की कार कमलुवागांजा के पास सामने से आ रही बंसल टे्रवल्र्स की बस से जा टकराई। इसमें कार सवार श्रीमती मौली और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। उन्हें गंभीर अवस्था में कृष्णा हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। घटना रात तकरीबन 11 बजे की है।मिली जानकारी के मुताबिक कमलुवागांजा स्थित ब्रजवासी स्कूल के पास हल्द्वानी की ओर से जा रही बस संख्या यूके06सीए/0821 उनकी कार यूके04पी/1000 से जा टकराई इस घटना में मौली भटनागर और उनके पति मनी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।मौली भटनागर से बात करके पता चला कि दाहिने हाथ के चार टुकड़े हो गए हैं, पैर के घुटने के बॉल अलग हो जाने के कारण ट्रैकश्न है और बैंक बोन में चोट के कारण गर्दन भी ट्रैकश्न पर है। उनके पति के कूल्हे फ्रैक्चर हैं। और सिर फटा है। दोनों का अॉपरेशन हो गया है।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
