
हर साल भगवान चित्रगुप्त की एक मूर्ति की स्थापना करेगा कायस्थ खबर
अतुल श्रीवास्तव /कायस्थ खबर डेस्क I देश में भगवान् चित्रगुप्त की पूजा सब जगह हो इसके लिए कायस्थ खबर बीते कई सालो से प्रयास करता रहा है I इसी कड़ी में पहले दिल्ली एन सी आर में मासिक भजन संध्या का आरम्भ किया गया और अब कायस्थ खबर ने विज्ञापन से होने वाली आय को भगवान चित्रगुप्त के प्रचार प्रसार में एक नए तरीके से लगाने का निश्चय किया है Iकायस्थ खबर विज्ञापन की अपनी वार्षिक आय का कुछ हिस्सा हर साल भगवान् चित्रगुप्त की मूर्ति के लिए खर्च करेगा I गौरतलब है की मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना आज की ज़रूरत है I ऐसे में कायस्थ खबर ने निश्चय किया है की वो हर साल किसी एक मंदिर में भगवान् की मूर्ति स्थापना के लिए सहयोग करेगा I इसकी शुरुआत दिल्ली एनसीआर से होकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में होगी Iकायस्थ खबर के प्रबंध सम्पादक आशु भटनागर ने कहा इस कार्य में कायस्थ खबर सीधे कार्य नहीं करेगा उसकी भूमिका सिर्फ फंड को अरेंज करने की रहेगी, कायस्थ खबर वो राशि श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल को सहयोग रूप में देगा जिसके बाद श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल ही इसकी स्थापना कहाँ कैसे होनी है की भूमिका का निर्वाह करेगा I बता दें कि श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल भगवान् चित्रगुप्त के प्रचार प्रसार के लिए बना मंच है I जिसके जरिये भजन संध्या और अब मूर्ति स्थापना के कार्य भी किये जायेंगेश्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल के संस्थापक आशु भटनागर , राष्ट्रीय संयोजिका डा ज्योति श्रीवास्तव है, राष्ट्रीय सचिव मनोज श्रीवास्तव कैलाश वाले तथा संरक्षक डा रेनू वर्मा, धीरेन्द्र श्रीवास्तव है I श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल के सलाहकार समिति में संजय श्रीवास्तव नाटी, अतुल श्रीवास्तव, अम्बुज सक्सेना, को लिया गया है I जो लोग श्री चित्रगुप्त सत्संग मंडल में साथ आना चाहते है उनका हमेशा स्वागत है I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

भगवान चित्रगुप्त की एक मूर्ति की स्थापना – उत्तम विचार एवं अति उत्तम कार्य।
स्वागत है।