
मिलिए भगवान् चित्रगुप्त के असली भक्त से जिन्होंने गृहप्रवेश भी भगवान् चित्रगुप्त के पूजन से किया
कायस्थ खबर ब्यूरो , जयपुर I कायस्थ समाज के लोगो में ही भगवान् चित्रगुप्त को वो सम्मान कैसे प्राप्त हो इस यु तो बहुत लोग लगे हुए और दिन रात दुसरो को प्रेरित करने का दावा भी करते है I बहुतो ने इसी काम को लेकर संगठन भी बनाये है लेकिन काम को खुद करके लोगो के लिए उदाहरण बन्ने वाले लोग कम ही है Iअसल में कायस्थ समाज के अधिकाँश नेता बात तो भगवान् चित्रगुप्त की करते है लेकिन जब किसी आयोजन की बात आती है तो उन्हें साईं जैसे किसी गैर हिन्दू फ़कीर की याद आ जाती है I कायस्थों की इसी आदत के चलते सर्व समाज तो दूर कायस्थ समाज में भी भगवान् चित्रगुप्त का नाम नहीं लिया जा रहा है I ऐसे में जयपुर के समाज सेवी और व्यापारी ललित सक्सेना ने अपने गृह प्रवेश की पूजा में भगवान् चित्रगुप्त का पूजन करवा कर एक नायाब उदाहरण पेश किया है जिसकी तारीफ करना ज़रूरी है Iकायस्थ खबर ललित सक्सेना की भावना और प्रयास दोनों की भूरी भूरी प्रशंसा करता है और कायस्थ समाज के लोगो से अपील करता है की अपने यहाँ होने वाले सभी कार्यक्रमों में भगवान् चित्रगुप्त की एक पूजा ज़रुर रखवाए I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

बहुत खूब , ललित भाई बधाई ….!!