नोट : ये खबर लगातार अपडेट हो रही है , जैसे जैसे जानकारी मिलती जा रही है अन्य जगहों की खबर जोड़ दी जा रही है

देश विदेश में मची भगवान् चित्रगुप्त पूजा की धूम , राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने पटना में ५० पंडालो में की शिरकत
कायस्थ खबर डेस्क I यम दितीया के अवसर पर देश विदेश में आज भगवान् चित्रगुप्त की पूजा समारोह की धूम रही I कायस्थ खबर को देश भर से जगह जगह से कायस्थ समाज द्वारा भगवान् चित्रगुप्त के पूजन समारोह की खबरे मिल रही हैं Iपटना में आर के सिन्हा , रविशंकर प्रसाद हुए पूजा में शामिल पटना में चित्रगुप्त समाज, बिहार में चित्रगुप्त मंदिर में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्य सभा सांसद आर के सिन्हा , बिहार से विधायक अरुण कुमार सिन्हा, संजय मयूख, नीतिन नवीन, इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने भगवान् चित्रगुप्त की कलम दवात पूजा की I इआसे पहेल आर के सिन्हा ने अपने घर पर कलम दवात पूजा की उसके बाद पटना आदि मंदिर , गर्दनीबाग, अनीशाबाद, चित्रगुप्त नगर कंकरबाग समेत ५० के करीब पंडालो में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की Iइलाहबाद में झूंसी में हुआ पूजा समारोह इलाहबाद में झूसी में डा देवी प्रसाद कुवंर के संयोजन में पूजा समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया , जिसमे कायस्थ पाठशाला के वर्तमान अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष टीपी सिंह भी शामिल हुए I कार्यक्रम में प्रतिभाशली बच्चो को सम्मान दिए गए , हालांकि टीपी सिंह ने ऐसे आयोजनों में गैर कायस्थ नेता के शामिल होने पर आपत्ति जताई जिस पर विवाद जारी हैज़रूर पढ़े : इलाहबाद में भगवान चित्रगुप्त पूजा में गैर कायस्थ नेताओं को प्राथिमकता देने पर फूटा टीपी सिंह का आक्रोश, मंच से ही इस परिपाटी को बदलने की दी सलाह फरीदाबाद में हुआ भगवान् चित्रगुप्त का पूजा समारोह श्री चित्रगुप्त सोशल क्लब फरीदाबाद की तरफ से आज पर्वतीय कॉलोनी में यम दुतीय के पवन पर्व पर पाप पुण्य के फलदाता भगवान् श्री चित्रगुप्त पूजन का आयोजन किया गया. श्री राम मंदिर में भगवान् श्री चित्रगुप्त की मूर्ति की पूजा और उनकी स्तुति से कार्यकर्म की शुरुआत हुई, उसके बाद भगवान् श्री चित्रगुप्त की कथा एवं हवन और आरती के साथ पूजन सम्प्पन हुआ. आये हुए सभी चित्रन्शो ने प्रसाद ग्रहण किया इसके अलावा अली वहार और ब्रिज वासन क्षेत्र में भी भगवान् चित्रगुप्त पूजन के आयोजन की खबर आयी हैं जिनमे फरीदाबाद के युवा उधमी प्रमोद श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के तोर पर शामिल हुएनॉएडा के सेक्टर ५५ में हुआ कलम दवात पूजननॉएडा के सेक्टर ५५ स्थित भगवन चित्रगुप्त मंदिर में भी सामूहिक कलम दवात पूजन का आयोजन किया गया जिसमे sri चित्रगुप्त ट्रस्ट नॉएडा के मुख्य न्यासी राजन श्रीवास्तव मुख्य यजमान बने I कार्यक्रम में ॐ विश्रांति की ज्योति सक्सेना , अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दिल्ली एन सी आर अध्यक्ष आर डी श्रीवास्तव आदि लोग शामिल हुएदिल्ली रोहणी के सेक्टर १६ पार्क में हुआ पूजा समारोह दिल्ली के रोहणी में सेक्टर १६ स्थित भगवान् चित्रगुप्त पार्क में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने पूजा समारोह एवं कलम दवात पूजन का आयोजन किया जिसमे ABKM के संरक्षक ऐ सी भटनागर , अध्यक्ष डी के सक्सेना , राष्ट्रीय सचिव अरविन्द श्रीवास्तव आदि सम्मलित हुएदेहरादून में बच्चों को किया कलम,कॉपी एवं मिठाईयों का वितरणदेहरादून में कायस्थ वृन्द ने चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर शहर के कायस्थ संगठनों ने पूजन के उपरांत संयुक्त रूप से बच्चों के बीच कलम,कॉपी एवं मिठाईयों का वितरण प्रसाद रूप में किया। शहर के विभिन्न विद्यालयों में प्रसाद का वितरण करते हुए विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त ही लोगों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते हैं तथा उन्हें कलम का देवता भी माना जाता है।संजय श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें कलम के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि कलम ही छात्रों का सच्चा मित्र होता है ।उक्त अवसर पर डॉ ज्योति श्रीवास्तवा ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त सर्व देव हैं जो पर उनकी प्रासंगिकता केवल कायस्थ समाज के बीच ही सीमित रह गयी है जो दुर्भाग्य का विषय है अतः हर घर चित्रगुप्त हर मन चित्रगुप्त के विचार को अग्रसारित करने के साथ भगवान चित्रगुप्त के प्रचार एवं प्रसार हेतु आगामी 16,17 एवं 18 नवंबर को भव्य कार्यक्रम के साथ शहर के तीन मुख्य मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना का संकल्प लिया गया है।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
