
कानाफूसी : एक नारी-दुखिया बेचारी, समाज सेवियों की समझ भी हारी : जानिये सोशल मीडिया पर जोड़ तोड़ का अनोखा खेल
कायस्थ खबर डेस्क I कायस्थसमाज में समाजसेवियों की नेतागिरी सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गयी है I एक नारी-दुखिया बेचारी, समाज सेवियों की समझ भी हारी ऐसे ही आज कल खूब चर्चे है I हालत है ये की एक महिला नेत्री के सहयोगियों को आजकल खुद ये ही नहीं समझ आ रहा की वो किसके साथ है और किसके खिलाफ Iतो बंधुओ किस्सा ये है की एक बड़े कायस्थ लोकप्रिय नेता से नाराज इन नेत्री ने अपने कुछ युवा साथियो को उनको टार्गेट करने के निर्देश दे दिए और उनके निर्देश पर ये ४-५ समाज सेवी इस लोकप्रिय नेता को विभिन्न तरीको से टार्गेट करने लगे I इसी बीच नेत्री खुद भी किसी एक संगठन की पदाधिकारी बनी और अपने साथ कुछ और लोगो को भी उस संगठन के लिए जोड़ लिया I हालांकि उनका लोकप्रिय नेता के विचारधारा को छोड़ने का कोई बयान नहीं आया लेकिन इसको लेकर सोशल मंदी पर नए कयास लगाए जाने लगे Iउधर लोकप्रिय नेता को टार्गेट करते करते एक दुसरे ग्रुप में किसी ने एक समाज सेवी को निकाल दिया जिस पर इस समाज सेवी ने लोकप्रिय नेता को ही महिला नेत्री के ग्रुप से निकाल दिया I बात इतनी आगे बढ़ी की लोक्रप्रिय नेता और महिला नेत्री में बीच हुए संवाद में नेता ने ऐसे सभी लोगो को उनके ग्रुप से निकालने के संकेत दिए Iलोगो से मिली जानकारी के अनुसार उसके बाद लोकप्रिय नेता के एक साथी एडमिन ने महिला नेत्री के व्हाट्स अप्प ग्रुप से सभी एड्मिनो को निकाल दिया और साधारण सदस्य के तोर पर शामिल कर दिया I इसी बीच महिला नेत्री ने उसी नाम से एक नया व्हाट्स अप्प ग्रुप बनाकर सभी लोगो को शामिल करना शुरू किया जिसको उनके गाजियाबाद के ही एक साथी ने मना करने बंद करवाया I इधर महिला नेत्री ने अपने साथियो से लोक्रिय नेता पर उनके ग्रुप को लेकर तमाम बातें कहीं I लेकिन खेल तब पलट गया जब लोकप्रिय नेता ने महिला नेत्री से हुई बातो का खुलासा सोशल मीडिया पर एक पूरी पोस्ट बना कर कर दिया Iइस खुलासे के बाद तो जैसे महिला नेत्री के साथियो के पैरो तले ज़मीन ही निकल गयी सब उनसे सवाल पूछने लगे की अगर उन्हें सब पता था तो फिर बाकी का खेल क्यूँ किया गया I जिसके बाद हुई लम्बी बहस के बाद कल रात इन साथियो ने महिला नेत्री के ग्रुप को छोड़ दिया I इसके बाद तो महिला नेत्री ने लोक्रप्रिय नेता ओर उनके साथियो को ही ग्रुप से निकाल दिया और घोषणा की की उनका ग्रुप का लोकप्रिय नेता से कोई सम्बन्ध नहीं है और वो आगे किसी को जबाब भी नहीं देंगी Iइधर इस पुरे खेल में महिला नेत्री के कहने पर लोक्रप्रिय नेता को टार्गेट करने वाले परेशान है की उन्होंने किसके बातों में आकर लोगो से अपने सम्बन्ध ख़राब कर लिए वहीं महिला नेत्री अपनी आदत के अनुसार अब इन साथियो पर भी इलज़ाम लगा रही है I लोकप्रिय नेता का तो और भी बुरा हाल है उन्हें समझ नहीं आ रहा की २ साल से वो जिस नेत्री को आगे बढ़ा रहे थे वो उनके साथ ऐसा कर सकती हैउधर महिला नेत्री को हाल में ही अपने संगठन में शामिल करने वाले नेता भी परेशान है कि इन्हें शामिल तो कर लिया अब ये आगे किस दिन क्या कर देंगी कौन जाने तो वो भी बस अपने आने वाले कार्यक्रम तक सब कुछ शान्ति से निबट जाने की खैर मना रहे है Iबहराल जो भी कायस्थों की राजनीती आज तक इन छोटे छोटे खेलो से ही आगे नहीं बरही है इसीलिए आज तक समाज के संगठन कहीं भी कोई दावेदारी साबित नहीं कर पाते हैकानाफूसी समाज में हो रही घटनाओं पर एक व्यंग मात्र है और विभिन्न लोगो से मिली जानकारी पर आधारित होता है , इसी लिए इसमें किसी की भी पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती है I
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
