
दुखद : नोएडा सेक्टर 16 के मेट्रो स्टेशन पर शीतल श्रीवास्तव ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
कायस्थ खबर डेस्क I उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने चलती मेट्रो के सामने कूदकर जान दे दी. दरअसल, मेट्रो जैसे ही स्टेशन पर आई तो पहले से वहां पर मौजूद महिला ने मेट्रो के आगे छलांग लगा दी. सब कुछ इतनी जल्दी हुआ की मेट्रो के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाने की कोशिश की पर तबतक बहुत देर हो चुकी थी.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. मृतक महिला का नाम शीतल श्रीवास्तव बताया जा रहा है जो अपने पति देवेश श्रीवास्तव के साथ नोएडा के सेक्टर-22 में रहती थी. पुलिस के मुताबिक वो सेक्टर-16 स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी. शुक्रवार सुबह वो सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पहुंची और यहां उसने कुछ देर तक मेट्रो ट्रेन के चलने का इंतजार किया. जैसे ही ट्रेन आई उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी. ट्रेन की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.सभी इनपुट : आजतक
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,
