राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को कई नए राज्यपालों की घोषणा की। कायस्थ शिरोमणि और भाजपा के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। अभी बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति के सद्स्य हैं ओम माथुर ।
शनिवार देर शाम आदेश जारी होते ही ओम प्रकाश माथुर से संबंधित कई सवाल दौड़ने लगी। लोगों की बीच ये चर्चा होने लगी की ओम माथुर कौन है, जिन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
तो चलिए जानते है कि आखिर ओम माथुर कौन है। ओम प्रकाश माथुर राजस्थान के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे राजस्थान से ही राज्यसभा के सांसद है। इससे पहले वे राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इससे पहले ओमप्रकाश माथुर उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके पहले वे गुजरात व महाराष्ट्र के प्रभारी रह चुके है ।
माथुर के जानने वाले कहते हैं कि वे संगठनात्मक कौशल के चाणक्य हैं। गुजरात में जब आंतरिक कलह बढ़ गया था और तीसरी बार भाजपा की सरकार बन पाएगी या नहीं, इस पर संशय था, तब उन्हें प्रभारी बनाकर भेजा गया। उस चुनाव में भाजपा की जीत हुई और नरेंद्र मोदी तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे।
मोदी जब प्रधानमंत्री बन गए थे, तब माथुर को गुजरात की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया, लेकिन अगली जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश थी। उस समय समाजवादी पार्टी का बोलबाला था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक होकर चुनाव लड़ रही थी। उस समय उत्तरप्रदेश में भाजपा ने माथुर को जिम्मेदारी सौंपी। माथुर के रणनीतिक और संगठनात्मक कौशल से भाजपा से जीत हुई।
संक्षिप्त जीवन परिचय
ओम प्रकाश माथुर
जन्म : 2 जनवरी 1952
स्थान - बाली, जिला पाली राजस्थान।
शिक्षा - बीए, राजस्थान यूनिवर्सिटी से।
पेशा - किसान, राजनीतिज्ञ और समाजसेवा।
राज्यसभा सांसद - पहली बार 2008 में चुने गए। दूसरी बार 2016 में चुने गए।
1972 में 20 साल की आयु में आरएसएस के प्रचारक बने।
1990-2002: भाजपा राजस्थान के संगठन महामंत्री।
2002-2008: उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और गुजरात के संगठन प्रभारी।
2005-2008: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री।
2008-2009: भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष।
2014: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
।। Kayastha Khabar ।। no 1 Kayastha Portal, sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar, Kayastha News , Kayasthworld Kayastha News , Kayastha Khabar , No 1 Kayastha Portal, Kayasthworld , sri chitrgupt Bhagwan, chitransh parivar,

